विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गंगा तटबंध कटाव से थमे रेलवे के पहिए, झारखंड-बंगाल को जोड़ने वाली लाइन की कई ट्रेनों का बदला रूट

Published: Sun, 04 Oct 2026 01:27 PM (IST)

सकरीगली-महाराजपुर रेलखंड पर गंगा तटबंध में कटाव के कारण पांचवें दिन भी ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है।

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. सकरीगली-महाराजपुर रेलखंड पर तटबंध कटाव से परिचालन प्रभावित।

  2. पांचवें दिन भी कई ट्रेनें डायवर्ट या शॉर्ट-टर्मिनेट हुईं।

  3. रेलवे टीमें 24 घंटे बहाली कार्य में जुटी हुई हैं।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। साहिबगंज-बरहरवा रेलखंड के सकरीगली और महाराजपुर स्टेशनों के बीच गंगा नदी के तटबंध में कटाव के कारण पांचवें दिन भी ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा।

डाउन लाइन पर यात्री और मालगाड़ियों का परिचालन रोक दिया गया है, जबकि अप लाइन से सीमित गति से ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है।

रविवार को भी कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। इससे जमालपुर-साहिबगंज-बरहरवा रेलखंड के यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।

प्रभावित कार्यस्थल पर बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी और अधिकारी तैनात हैं। बहाली के प्रयासों में तेजी लाने और जल्द से जल्द सामान्य ट्रेन सेवा बहाल करने के लिए रेलवे की टीमें 24 घंटे काम कर रही हैं।

बदले मार्ग से चल रहीं ये ट्रेनें

  • 13024 गया-हावड़ा एक्सप्रेस की चार अक्टूबर को शुरू होने वाली यात्रा को किऊल-झाझा-आसनसोल के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा।
  • 03030 नटेसर-हावड़ा स्पेशल की चार अक्टूबर को शुरू होने वाली यात्रा भी किऊल-झाझा-आसनसोल के रास्ते चलेगी।
  • 13404 भागलपुर-रांची वनांचल एक्सप्रेस की चार अक्टूबर को शुरू होने वाली यात्रा और 13072 जमालपुर-हावड़ा एक्सप्रेस की चार अक्टूबर को शुरू होने वाली यात्रा को भागलपुर-दुमका-रामपुरहाट के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा।

शार्ट टर्मिनेशन/ओरिजिनेशन

  • 53029 अजीमगंज-भागलपुर पैसेंजर की चार अक्टूबर को शुरू होने वाली यात्रा बरहरवा में शार्ट टर्मिनेट होगी।
  • 13410 किऊल-मालदा टाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस की चार अक्टूबर को शुरू होने वाली यात्रा साहिबगंज में शार्ट टर्मिनेट होगी।
  • 63063 बर्धमान-साहिबगंज मेमू की चार अक्टूबर को शुरू होने वाली यात्रा तिनपहाड़ में शार्ट टर्मिनेट होगी।
  • 13409 मालदा टाउन-किऊल इंटरसिटी एक्सप्रेस की चार अक्टूबर को शुरू होने वाली यात्रा साहिबगंज से शुरू होगी।
  • 53403 रामपुरहाट-गया पैसेंजर की पांच अक्टूबर को शुरू होने वाली यात्रा जमालपुर से शार्ट ओरिजिनेट होगी।
  • 53030 भागलपुर-अजीमगंज पैसेंजर की पांच अक्टूबर को शुरू होने वाली यात्रा बरहरवा से शार्ट ओरिजिनेट होगी।
  • 63064 साहिबगंज-बर्धमान मेमू की चार अक्टूबर को शुरू होने वाली यात्रा तिनपहाड़ से शार्ट ओरिजिनेट होगी।

इसके अलावा दो साहिबगंज-भागलपुर पैसेंजर ट्रेनें साहिबगंज से सुबह 9:30 बजे और शाम 5:00 बजे चलेंगी और चार अक्टूबर को वापस आएंगी।

एक भागलपुर-साहिबगंज पैसेंजर स्पेशल ट्रेन भागलपुर से सुबह 10 बजे चलेगी और चार अक्टूबर को वापस आएगी।

यह भी पढ़ें- भागलपुर-दानापुर ट्रेन में खिड़की से मोबाइल छीन रहा था चोर! यात्री ने हाथ पकड़कर हवा में लटकाया, फिर धक्का देकर गिराया

यह भी पढ़ें- त्योहारों पर रेलवे चलाएगा दो स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन; UP, पंजाब, हरियाणा और बिहार के कई स्टेशनों पर होगा ठहराव