विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में गिट्टी ढोने वाले वाहनों पर GPS लगाना अनिवार्य, जुर्माने की राशि पर ट्रक एसोसिएशन ने जताई चिंता 

Published: Sun, 29 Nov 2026 12:52 AM (GMT+05:30)

बिहार सरकार की नई खनिज नियमावली-2026 के तहत खनिज परिवहन करने वाले वाहनों में जीपीएस लगाना अनिवार्य किया गया है ताकि अवैध खनन रोका जा सके। 

एआई से बनाई गई तस्वीर

एआई से बनाई गई तस्वीर

HighLights

  1. बिहार की नई खनिज नियमावली 2026 में जीपीएस अनिवार्य।

  2. अवैध खनन रोकने को डिजिटल निगरानी व्यवस्था मजबूत होगी।

  3. ट्रक एसोसिएशन ने भारी जुर्माने पर चिंता जताई, समय मांगा।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। बिहार सरकार की नई खनिज नियमावली-2026 को लेकर ट्रक मालिकों के बीच चर्चा तेज है। अवैध खनन और खनिजों के गैरकानूनी परिवहन पर रोक लगाने के लिए डिजिटल निगरानी व्यवस्था मजबूत करने की पहल की गई है।

राज्य मंत्रिमंडल से नियमावली को मंजूरी मिलने के बाद खनिज परिवहन करने वाले वाहनों के निबंधन और डिजिटल डाटाबेस की व्यवस्था प्रस्तावित है। दूसरे राज्यों से खनिज लेकर बिहार आने वाले वाहनों में जीपीएस लगाना अनिवार्य किए जाने की बात भी कही गई है।

बिहार ट्रक ओनर्स एसोसिएशन ने पहल का स्वागत किया है। संगठन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डीएन सिंह ने कहा कि तकनीक का उपयोग ईमानदार वाहन मालिकों को परेशान करने के बजाय उनका कारोबार सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए होना चाहिए।

डिजिटल रिकॉर्ड और जीपीएस निगरानी से वाहनों की आवाजाही पर नजर रखना आसान होगा। वैध कागजात, खनिज चालान और परिवहन अनुमति के साथ कारोबार करने वालों को अनुचित प्रतिस्पर्धा से राहत मिल सकती है।

जुर्माने की राशि पर संगठन की आपत्ति

संगठन के अनुसार, इससे जांच में पारदर्शिता आएगी, अवैध वसूली और सरकारी राजस्व की चोरी पर अंकुश लगेगा तथा वैध कारोबार को बढ़ावा मिलेगा।

एसोसिएशन ने जीपीएस नहीं लगाने पर प्रस्तावित जुर्माने को लेकर चिंता जताई है। संगठन के मुताबिक, ट्रैक्टर-ट्राली और हाफ ट्रक पर 50 हजार रुपये तथा बड़े वाहनों पर दो लाख रुपये तक जुर्माने का प्रावधान बताया जा रहा है।

इससे छोटे और मध्यम वाहन मालिकों पर आर्थिक बोझ पड़ सकता है। संगठन ने जीपीएस लगाने के मानक, कीमत और अधिकृत एजेंसियों की सूची सार्वजनिक करने तथा वाहन मालिकों को पर्याप्त समय देने की मांग की है।

तकनीकी खराबी की स्थिति में मालिक को जिम्मेदार न ठहराने और उचित जांच व सुनवाई के बिना भारी जुर्माना नहीं लगाने की भी अपील की गई है।

यह भी पढ़ें- बिहार के 13 जिलों से दिल्ली के लिए सीधी बस सेवा शुरू, लेकिन विक्रमशिला सेतु ने बिगाड़ा भागलपुर का खेल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।