Bihar Lockdown-3 Guidelines: संभावित गाइडलाइन पर चर्चा कर रहे लोग, पांच जून तक बढ़ सकता है लॉकडाउन
Bihar Lockdown-3 Guidelines बिहार में लॉकडाउन तीन लगने की संभावना है। उम्मीद है कि आज की इसकी घोषणा की जा जाएगी। बताया जा रहा है कि लॉकडाउन पांच जून तक होगा। इसके लिए संभावित गाइडलाइन इस प्रकार हैं।
भागलपुर, ऑनलाइन डेस्क। Bihar Lockdown- 3 Guidelines : बिहार में लॉकडाउन लगने के बाद से कोरोना वायरस के संक्रमण में कमी आई है। लेकिन अभी उस स्थति में सरकार या प्रशासनिक अधिकारी नहीं हैं कि लॉकाडाउन को हटा दिया जाए। बताया जा रहा है कि आज संभवत: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लॉकडाउन के बारे में निर्णय ले सकते है। अभी के अनुसार लॉकडाउन 25 मई तक लागू है। संभावता जाताई जा रही है कि 5 जून तक लॉकडाउन लगाया जाए। इस बीच भागलपुर जिले के सभी जनप्रतिनिधियों ने लॉकडाउन बढ़ाने की मांग मुख्यमंत्री से की है। सभी पार्टियों के विधायकों ने एक स्वर में कहा कि लॉकडाउन की अवधि बढ़ाया जाए।
जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भी उम्मीद जातई है कि लॉकडाउन बढ़ेगा। इसकी तैयारी की जा रही है। जिलाधिकारी सुब्रेत सेन ने कहा कि लॉकडाउन लगने से कोरोना वायरस के संक्रमण में कमी आई है। इसका प्रसार कम हुआ है। लेकिन अभी हम पूरी तरह निश्चिंत नहीं हैं। इसके लिए संभावना यह है कि कम से कम 10 दिन और लॉकडाउन बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि लगभग जिस स्थिति में अभी कोरोना गाइडलाइन जारी किया गया है, वही स्थिति अगले 10 दिनों की रहने वाली है। ज्यादा परिवर्तन नहीं किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना को लेकर सभी लोग अब गंभीर हो चुके हैं। लोग भी कोरोना गाइडलाइन का पालन कर रहे हैं। इस कारण कोरोना प्रसार में कमी आयी है।
इस बीच ग्रामीण इलाकों में कोरोना वायरस का प्रसार बढ़ता जा रहा है। इसिलए ऐसे इलाकों में सख्ती बरतने की उम्मीद है। बिहार में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के कारण दो बार लॉकडाउन बढ़ाया गया है। इस बार तीसरा लॉकडाउन होगा। पहली बार पांच मई से लॉकडाउन लागू किया गया, जो 15 मई तक के लिए था। कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आई। 16 मई से फिर लॉकडाउन लागू किया गया। दूसरा लॉकउाउन चल रहा है, जो 25 मई तक है।
लॉकडाउन-3 के संभावित गाइडलाइन
शादी समारोह 50 लोग शामिल हो सकते हैं। अभी 20 लोग को शामिल होने की अनुमति थी। नाइट कर्फ्यू में रात 10 बजे तक की छूट दी जा सकती है। शादी समारोह में डीजे और लाइट पर प्रतिबंध रहेगा। अंतिम संस्कार में 20 लोगों के शामिल ही शामिल होंगे। सार्वजनिक वाहन आधी क्षमता के साथ चलेंगे। यानी क्षमता से 50 प्रतिशत सवार इसमें यात्रा करेंगे। उम्मीद है कि दुकानों को खुलने का समय बढ़ाया जाएगा। अभी सुबह 10 बजे ही दुकानें शहरी क्षेत्रों में खुलती है। ग्रामीण क्षेत्रों में 12 बजे तक। रेस्तरां, होटल या खाने की दुकान पर भोजन करने की अनुमति नहीं रहेगी। दुकानें खुलेंगी पर भोजन खरीदकर घर ले जा सकते हैं। अभी शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक नाइट कर्फ्यू है। इसमें कुछ ढील दी जा सकती है। रात्रि नौ बजे से सुबह छह बजे नाइट कर्फ्यू किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - Bihar Lockdown New Guidelines: एनडीए ने कहा लॉकडाउन बढ़ाया जाए, विपक्षी पार्टियां बोलीं-सरकार कोरोना को लेकर गंभीर नहीं