विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Crime: छेड़छाड़ का विरोध करने पर पहले भाइयों को पीटा, फिर पिता को मार दी गोली

Published: Sun, 17 Mar 2024 07:43 AM (IST)

छेड़छाड़ का विरोध करने पर पहले भाइयों को जमकर पीटने का मामला सामने आया है। इसके बाद बेखौफ बदमाशों ने ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

HighLights

  1. लड़की के पिता पूर्व पंच सदस्य हैं
  2. जख्मी पिता ने पुलिस को बताया पूरा घटनाक्रम

संवाद सूत्र, खरीक (भागलपुर)। बहन के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर शोहदों ने शुक्रवार को पहले दो भाइयों को जमकर पीटा, फिर पिता को गोली मार दी। गोली लगते ही वह गिर पड़े। तीनों बदमाशों ने उन्हें मृत समझ लिया और हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले।

घटना खरीक बाजार क्षेत्र में हुई। लड़की के पिता पूर्व पंच सदस्य हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष नरेश कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को अस्पताल भिजवाया। जख्मी पिता ने पुलिस को बताया कि वह शौच के लिए खेत जा रहे थे।

राह आते-जाते करते हैं छेड़छाड़

तभी देखा कि पश्चिमी घरारी निवासी छोटू सिंह दो अन्य साथियों के साथ मेरे बेटे और भतीजे की पिटाई कर रहा थे। मैंने मारपीट करने से मना किया तो छोटू सिंह ने मुझे गोली मार दी। गोली बाएं कंधे पर लगी है। तीनों शोहदे मेरी बेटी पर गंदी नजर रखते हैं। राह आते-जाते उसके साथ छेड़छाड़ करते हैं।

इसी का विरोध करने के कारण तीनों ने मेरे बेटे-भतीजे को पीटा और मुझे गोली मार दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। वे जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।

यह भी पढ़ें-

Patna Crime: लिव इन में रहकर घर लौटी युवती की गला रेतकर हत्या, गड्ढे में पड़ा मिला शव; घरवाले और प्रेमी दोनों गायब

Patna News: शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध, महिला ने प्रेमी पर 14 लाख हड़पने का लगाया आरोप; युवक गिरफ्तार