विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भागलपुर में ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर खुली गुरुजी की पोल; जगदीशपुर में 196 शिक्षकों का कटेगा वेतन, बीईओ से जवाब तलब

Published: Sat, 21 Nov 2026 01:05 PM (IST)

Bhagalpur Teachers Salary Cut 196 Absent in Jagdishpur भागलपुर के जगदीशपुर प्रखंड में ई-शिक्षाकोष पोर्टल की जांच में 196 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए, जिसके बाद शिक्षा विभाग ने उनके वेतन कटौती का आदेश दिया है। आरडीडीई ने जगदीशपुर बीईओ से स्पष्टीकरण मांगा है और 18 नवंबर को अनुपस्थित रहे 1,385 शिक्षकों का भी वेतन कट सकता है।

Bhagalpur Teachers Salary Cut 196 Absent in Jagdishpur छठ की छुट्टी के बाद स्कूल से गायब रहने वाले शिक्षकों पर गिरेगी गाज

Bhagalpur Teachers Salary Cut 196 Absent in Jagdishpur छठ की छुट्टी के बाद स्कूल से गायब रहने वाले शिक्षकों पर गिरेगी गाज

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bhagalpur Teachers Salary Cut 196 Absent in Jagdishpur सरकारी स्कूलों में शिक्षक समय पर पहुंच रहे हैं या नहीं, अब इसका हिसाब केवल पारंपरिक हाजिरी रजिस्टर से नहीं चलेगा। मोबाइल आधारित ई-शिक्षाकोष पोर्टल की एक ऑनलाइन जांच ने जिले के जगदीशपुर प्रखंड के शिक्षकों की उपस्थिति व्यवस्था की पोल खोल दी है।

लगातार दो दिनों की जांच में 196 शिक्षक अनुपस्थित मिले हैं। शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए इन सभी शिक्षकों के संबंधित दिनों के वेतन में कटौती करने का आदेश दिया है। इतना ही नहीं, 153 शिक्षकों ने स्कूल से निकलने (प्रस्थान) का समय तक पोर्टल पर दर्ज नहीं किया था, जिस पर विभाग ने गहरी चिंता जताई है।

जगदीशपुर बीईओ से तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक (आरडीडीई) सुभाष कुमार गुप्ता ने इस मामले में पत्र जारी कर जगदीशपुर के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) से जवाब तलब किया है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि 18 नवंबर को पोर्टल की जांच में 55 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए थे, जबकि 153 शिक्षकों के विद्यालय से प्रस्थान का समय दर्ज नहीं था। वहीं, अगले ही दिन 19 नवंबर को दोबारा जांच की गई तो 141 शिक्षक अनुपस्थित मिले। इस प्रकार दो दिनों में कुल 196 शिक्षक गायब मिले, जिनके वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं।

वरना होगी कार्रवाई

इस मामले में सबसे गंभीर बात यह है कि शिक्षकों की 'इन' और 'आउट' उपस्थिति की नियमित जांच का निर्देश 26 अक्टूबर को ही दिया गया था, इसके बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ। अब आरडीडीई ने जगदीशपुर बीईओ से पूछा है कि दोषी शिक्षकों के खिलाफ अब तक क्या कार्रवाई की गई है। उन्हें तीन दिनों के भीतर कार्रवाई का साक्ष्य और स्पष्टीकरण देना होगा, अन्यथा स्वयं बीईओ पर भी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

18 नवंबर को गायब रहने वाले 1,385 शिक्षकों का भी कट सकता है वेतन

दीपावली और छठ महापर्व की छुट्टियों के बाद स्कूल खुलते ही शिक्षकों की अनुपस्थिति को लेकर शिक्षा विभाग पूरी तरह सख्त हो गया है। आरडीडीई सुभाष कुमार गुप्ता के निर्देश पर 18 और 19 नवंबर को विद्यालय नहीं पहुंचने वाले शिक्षकों की कुंडली खंगालनी शुरू कर दी गई है।

भागलपुर में ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर अनुपस्थित शिक्षकों का प्रखंडवार विवरण

क्रम संख्या प्रखंड / क्षेत्र का नाम अनुपस्थित शिक्षकों की संख्या क्रम संख्या प्रखंड / क्षेत्र का नाम अनुपस्थित शिक्षकों की संख्या
1 कहलगांव (सर्वाधिक) 192 10 बिहपुर 69
2 नगर निगम (भागलपुर) 146 11 सबौर 68
3 सुल्तानगंज 124 12 खरीक 62
4 पीरपैंती 105 13 नवगछिया 61
5 शाहकुंड 96 14 गोराडीह 60
6 नाथनगर 92 15 नारायणपुर 52
7 जगदीशपुर (पोर्टल आंकड़ा) 81 16 गोपालपुर 48
8 सन्हौला 78 17 रंगरा चौक 31
9 कुल योग (17,075 में से) 1,385 18

आंकड़ों के अनुसार, 18 नवंबर को जिले के कुल 17,075 शिक्षकों में से 1,385 शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं हुई थी। प्रखंडवार स्थिति देखें तो कहलगांव में सर्वाधिक 192, नगर निगम क्षेत्र में 146, सुल्तानगंज में 124, पीरपैंती में 105, शाहकुंड में 96, नाथनगर में 92, जगदीशपुर में 81, सन्हौला में 78, बिहपुर में 69, सबौर में 68, खरीक में 62, नवगछिया में 61, गोराडीह में 60, नारायणपुर में 52, गोपालपुर में 48, रंगरा चौक में 31 और इस्माइलपुर में 20 शिक्षकों की हाजिरी नहीं बनी थी। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, आरडीडीई सभी प्रखंडों से इन अनुपस्थित शिक्षकों पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट मांग रहे हैं और जल्द ही इन सभी 1,385 शिक्षकों का वेतन काटे जाने की तैयारी है।

यह भी पढ़ें- भागलपुर जिला स्कूल के रोजगार मेले में 25 कंपनियों ने खोले नौकरी के द्वार, युवाओं का हुआ अंतिम चयन, प्रक्र‍िया समझ लें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।