विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भागलपुर जिला स्कूल के रोजगार मेले में 25 कंपनियों ने खोले नौकरी के द्वार, युवाओं का हुआ अंतिम चयन, प्रक्र‍िया समझ लें

Published: Sat, 21 Nov 2026 08:59 AM (IST)

Bhagalpur Job Fair : भागलपुर में जिला स्तरीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले का आयोजन हुआ, जिसमें 25 कंपनियों ने सैकड़ों युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्रदान किए। इस मेले में युवाओं को बायोडाटा जमा करने, कौशल विकास और स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी मिली, साथ ही बिहार रोजगार सेतु पर पंजीकरण की सुविधा भी दी गई।

Bhagalpur Job Fair : भागलपुर में एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले का हुआ आयोजन

Bhagalpur Job Fair : भागलपुर में एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले का हुआ आयोजन

HighLights

  1. भागलपुर में जिला स्तरीय नियोजन मेला सफलतापूर्वक आयोजित।

  2. पच्चीस कंपनियों ने सैकड़ों युवाओं को रोजगार के अवसर दिए।

  3. कौशल विकास और स्वरोजगार योजनाओं की विस्तृत जानकारी मिली।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bhagalpur Job Fair : युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार, पटना के निर्देश पर जिला नियोजनालय, भागलपुर की ओर से गुरुवार, 20 नवंबर 2026 को जिला स्कूल परिसर में जिला स्तरीय एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले का भव्य आयोजन किया गया। इस मेले में रोजगार और करियर की राह तलाश रहे सैकड़ों युवाओं की भारी भीड़ उमड़ी।

मेले का विधिवत उद्घाटन उप विकास आयुक्त (डीडीसी) रवि राकेश, उप निदेशक नियोजन शंभू नाथ सुधाकर, उप श्रमायुक्त विनोद कुमार और महिला आईटीआई की प्राचार्य राजीव कुमार झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

25 नियोजकों ने युवाओं से किया सीधा संपर्क, बायोडाटा देकर मिले अवसर

इस नियोजन मेले में विभिन्न क्षेत्रों के 25 नियोजकों (कंपनियों) ने हिस्सा लिया और युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतरीन अवसर प्रदान किए। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथियों ने कहा कि यह आयोजन निजी क्षेत्र में सीधे रोजगार पाने का एक बेहतरीन जरिया है। मेले में विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों के प्रतिनिधि युवाओं से आमने-सामने बातचीत कर रहे हैं। रोजगार के इच्छुक युवा अपना बायोडाटा देकर अपनी पसंद और योग्यता के अनुसार नौकरी के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

अतिथियों ने युवाओं से अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुरूप कौशल (स्किल्स) विकसित करने और ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। जो युवा नौकरी नहीं करना चाहते, उन्हें स्वरोजगार और उद्यमिता अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान जिला नियोजनालय, डीआरसीसी, आईटीआई और बिहार सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रही रोजगार और स्वरोजगार योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

वक्ताओं ने युवाओं से नियोक्ताओं के यहां पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण से काम करने का आह्वान किया, ताकि भागलपुर जिले के अन्य युवाओं के लिए भी भविष्य में रोजगार के अधिक अवसर सृजित हो सकें।

रोजगार पंजीकरण और स्वरोजगार योजनाओं की मिली जानकारी

मेले में जिला नियोजनालय की ओर से बिहार रोजगार सेतु और एनसीएस (NCS) पोर्टल पर युवाओं के तत्काल पंजीकरण की सुविधा दी गई। इसके अतिरिक्त, समुदाय नियोजन ब्यूरो, जिला पशुपालन कार्यालय, जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र (डीआरसीसी), आरसेटी, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), जीविका, परियोजना निदेशक आत्मा और जिला उद्योग केंद्र के स्टॉल लगाए गए थे, जहां विशेषज्ञों ने युवाओं को व्यावसायिक मार्गदर्शन और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर सहायक निदेशक नियोजन मो. तौसीफ नय्याम, विश्वविद्यालय नियोजन सूचना एवं मार्गदर्शन केंद्र की नियोजन पदाधिकारी निशी राय, आईटीआई के उप प्राचार्य सागर सुमन, महिला आईटीआई की उप प्राचार्य रश्मि प्रिया, यूको बैंक के अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) शैलेश कुमार गुप्ता, आरसेटी निदेशक आनंद कुमार, डीआरसीसी के सहायक प्रबंधक विनय कुमार, जीविका प्रबंधक तबरेज खान, जिला स्कूल की प्राचार्या डॉ. सतदल मंजरी, गोरखामी आईएनएसएस एकेडमी के निदेशक पी. गोस्वामी, जिला कौशल प्रबंधक सहित नियोजनालय के अनेक कर्मी और बड़ी संख्या में युवा अभ्यर्थी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- भागलपुर में घर बनाना व खरीदना होगा आसान: अब नक्शा पास करने का झंझट खत्म, 30 दिन में स्वतः मंजूरी, सस्ते होंगे फ्लैट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।