विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंग एक्सप्रेस के रैक से सोमवार को चलेगी भागलपुर-पटना स्पेशल ट्रेन, 18 नवंबर को जयपुर के लिए रवाना होगी विशेष गाड़ी

Published: Sun, 15 Nov 2026 02:32 PM (IST)

Chhath Special Train रेलवे ने छठ महापर्व के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए भागलपुर से पटना और ...और पढ़ें

Chhath Special Train 16 व 23 नवंबर को पटना स्पेशल, 18 नवंबर को चलेगी जयपुर स्पेशल ट्रेन

Chhath Special Train 16 व 23 नवंबर को पटना स्पेशल, 18 नवंबर को चलेगी जयपुर स्पेशल ट्रेन

HighLights

  1. छठ के बाद यात्रियों की भीड़ हेतु विशेष ट्रेनें।

  2. भागलपुर-पटना स्पेशल अंग एक्सप्रेस के रैक से चलेगी।

  3. भागलपुर-जयपुर स्पेशल 18 नवंबर को होगी रवाना।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Chhath Special Train लोक आस्था के महापर्व छठ के समापन के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भागलपुर से पटना और जयपुर के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इससे बाहर लौटने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और नियमित ट्रेनों पर भीड़ का दबाव कम होगा।

अंग एक्सप्रेस के रैक से चलेगी भागलपुर-पटना स्पेशल

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, अंग एक्सप्रेस सोमवार को भागलपुर पहुंचती है और दो दिनों तक इसका रैक यार्ड में खड़ा रहता है। यात्रियों की सुविधा के लिए अंग एक्सप्रेस के इसी रैक से 03431 अप भागलपुर-पटना स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। एसी, स्लीपर और जनरल श्रेणी के 22 कोच वाली यह ट्रेन सोमवार को दिन के 11:10 बजे भागलपुर से रवाना होगी।

विक्रमशिला का घटेगा दबाव

वापसी में यह ट्रेन पटना से चलकर रात 2:40 बजे भागलपुर पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन का संचालन 16 और 23 नवंबर को किया जाएगा। इसके चलने से भागलपुर से दिन के 11:55 बजे रवाना होने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस पर यात्रियों का दबाव काफी कम होगा।

18 नवंबर को रात 9:30 बजे खुलेगी भागलपुर-जयपुर स्पेशल ट्रेन

वहीं, राजस्थान जाने वाले यात्रियों के लिए जयपुर-भागलपुर स्पेशल (09721/09722) ट्रेन चलाई जाएगी। इसके तहत 09722 भागलपुर-जयपुर स्पेशल ट्रेन 18 नवंबर (बुधवार) को रात 9:30 बजे भागलपुर से प्रस्थान करेगी और शुक्रवार तड़के 3:30 बजे जयपुर पहुंचेगी।

दोनों दिशाओं में इस ट्रेन का अजगैवीनाथ धाम, जमालपुर, अभयपुर, किउल, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना, दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, न्यू वेस्ट केबिन पास व मिर्जापुर होते हुए सूबेदारगंज, गोविंदपुरी, इटावा, टूंडला, दौसा और गांधीनगर जयपुर सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व संबंधित ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, एनटीईएस (NTES) अथवा रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 से अवश्य प्राप्त कर लें।

साहिबगंज, गोड्डा और आरा से भी स्पेशल ट्रेन चलाने का भेजा गया प्रस्ताव

इधर, छठ बाद की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे की ओर से साहिबगंज और गोड्डा से वाया भागलपुर तथा आरा से भागलपुर तक स्पेशल ट्रेन के संचालन का प्रस्ताव भी भेजा गया है। दोनों ही मार्गों पर तीन-तीन दिन स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, मुख्यालय से प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद इन ट्रेनों के संचालन के दिन और तारीख की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

यह भी पढ़ें- भागलपुर रेलवे जंक्शन पर 3 रिजर्व रैक, प्लेटफार्म 2-3 व 4-5 पर एकसाथ नहीं चलेंगी ट्रेनें, रात में मोबाइल चार्जिंग बंद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।