विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भागलपुर दंगे की पीड़िता से शादी, आपसी विवाद से छिन गई फौज की नौकरी; पूर्व कर्नल ने NHRC से लगाई गुहार  

Published: Tue, 24 Nov 2026 10:16 PM (GMT+05:30)

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में भागलपुर दंगे की पीड़िता मल्लिका बेगम से शादी करने वाले फौजी मुहम्मद ताज को न्याय दिलाने के लिए याचिका दायर की गई है।  

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग। फाइल फोटो

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग। फाइल फोटो

HighLights

  1. फौजी मुहम्मद ताज ने दंगा पीड़िता मल्लिका से शादी की।

  2. विभागीय कार्रवाई से नौकरी और पेंशन प्रभावित हुई।

  3. पूर्व कर्नल ने NHRC से पुनर्विचार की मांग की।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। 1989 के भागलपुर दंगे के चंदेरी कांड की पीड़िता मल्लिका बेगम और उससे शादी करने वाले फौजी मुहम्मद ताज को राहत दिलाने की एक याचिका राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में दाखिल की गई है।

सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल गुरप्रकाश सिंह विर्क ने याचिका दाखिल कर दोनों को न्याय दिलाने के लिए फौजी मुहम्मद ताज के विरुद्ध नौकरी से मुक्ति समेत की गई अन्य विभागीय कार्रवाई से मुक्त करते हुए उस पर फिर से विचार करने की गुहार लगाई गई है।

भागलपुर दंगे के समय दिखाई थी मानवता 

याचिकाकर्ता ने जानकारी दी है कि अक्टूबर 1989 के भागलपुर सांप्रदायिक दंगों के दौरान तीन जम्मू एंड कश्मीर लाइट इन्फैंट्री की टुकड़ी भागलपुर में तैनात थी।

वह खुद उस समय उस टुकड़ी से जुड़े अधिकारी थे। सिपाही मो. ताज भी उसी टुकड़ी में ड्यूटी पर था। दंगे में मल्लिका को भयंकर व्यक्तिगत आघात पहुंचा था। उसके पैर काट डाले गए थे।

मल्लिका की हालत देखकर मो. ताज को सहानुभूति हुई। ऐसे में उसने अपनी सामान्य सैन्य जिम्मेदारी से आगे बढ़कर मानवीय करुणा और साहस दिखाया और मल्लिका को सम्मान, सुरक्षा और उम्मीद देने के लिए उससे शादी कर ली और उसकी जिम्मेदारी ले ली।

हालांकि बाद में दोनों के बीच संबंध खराब हो गए, जिसकी शिकायत पर ताज के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई हो गई। इसका बुरा असर नौकरी और पेंशन पर पड़ा।

कार्रवाई पर पुनर्विचार की मांग

याचिकाकर्ता का कहना है कि यह एक असाधारण मानवीय मामला है। दंगा पीड़िता को सम्मान दिलाने की कोशिश करने वाले सैनिक को संस्थागत मदद से वंचित नहीं रखा जाना चाहिए था और जिस महिला को उसने बसाने की कोशिश की, उसे भी सुरक्षा के बिना नहीं छोड़ा जाना चाहिए था।

इसलिए आयोग से मांग की गई है कि मो. ताज के खिलाफ हुई अनुशासनात्मक कार्रवाई पर पुनर्विचार हो। उसकी सेवा का नियमितीकरण हो।

पेंशन लाभ आदि सुविधा मिले। उक्त याचिका के दाखिल होने के बाद भागलपुर जिलाधिकारी समेत अन्य सक्षम प्राधिकार को उसकी सूचना भेजी गई है।

यह भी पढ़ें- सरकारी जमीन का बड़ा हिसाब सामने आया, मुजफ्फरपुर में 251 एकड़ खासमहाल में महज 11 एकड़ लीज पर

यह भी पढ़ें- बिहार के युवाओं को मिलेगी AI और मशीन लर्निंग की ट्रेनिंग, सरकार ने टेक कंपनी के साथ किया MoU 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।