विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भागलपुर के लिए बड़ी खबर: दिल्ली-वाराणसी के लिए वंदे भारत व पुणे के लिए नई ट्रेन; सुल्तानगंज में ठहरेगी विक्रमशिला!

Published: Fri, 20 Nov 2026 08:47 AM (IST)

Bhagalpur Railway News Sleeper Vande Bharat Amrit Bharat आसनसोल में हुई रेलवे मंडल संसदीय समिति की बैठक में भागलपुर की रेल सुविधाओं के विस्तार का मुद्दा उठा। दिल्ली-वाराणसी के लिए नई वंदे भारत, पुणे के लिए नई ट्रेन और विक्रमशिला एक्सप्रेस के ठहराव सहित कई महत्वपूर्ण मांगें रखी गईं।

Bhagalpur Railway News Sleeper Vande Bharat Amrit Bharat : आसनसोल मंडल संसदीय समिति की बैठक में सांसद प्रतिनिधि ने उठाई अलग रेल मंडल की आवाज

Bhagalpur Railway News Sleeper Vande Bharat Amrit Bharat : आसनसोल मंडल संसदीय समिति की बैठक में सांसद प्रतिनिधि ने उठाई अलग रेल मंडल की आवाज

HighLights

  1. भागलपुर से दिल्ली-वाराणसी के लिए नई वंदे भारत ट्रेनें प्रस्तावित।

  2. सुल्तानगंज में विक्रमशिला एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के ठहराव की मांग।

  3. भागलपुर में अलग रेल मंडल और यात्री सुविधाओं के विस्तार पर जोर।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bhagalpur Railway News Sleeper Vande Bharat Amrit Bharat : आसनसोल में आयोजित रेलवे मंडल संसदीय समिति की बैठक में भागलपुर की रेल सुविधाओं के विस्तार का मुद्दा प्रमुखता से गूंजा। सांसद अजय कुमार मंडल के प्रतिनिधि ने बैठक में भागलपुर लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव, नई ट्रेनों के परिचालन, यात्री सुविधाओं के विकास और भागलपुर में अलग रेल मंडल की स्थापना समेत कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं। उन्होंने रेलवे के वरीय अधिकारियों से क्षेत्र की वर्षों से लंबित इन मांगों पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र कार्रवाई करने का आग्रह किया।

सुल्तानगंज में विक्रमशिला व सबौर-घोघा-लैलख में इन ट्रेनों के ठहराव का प्रस्ताव

बैठक में स्थानीय यात्रियों की सुविधा के लिए कई स्टेशनों पर महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव और विस्तार की मांग रखी गई:

  • सुल्तानगंज: विक्रमशिला एक्सप्रेस और सूरत-भागलपुर एक्सप्रेस का ठहराव।

  • सबौर: जमालपुर-हावड़ा एक्सप्रेस, वनांचल एक्सप्रेस और ब्रह्मपुत्र मेल का ठहराव।

  • घोघा: गया-हावड़ा एक्सप्रेस का ठहराव।

  • पीरपैंती: मालदा-पटना एक्सप्रेस का ठहराव।

  • लैलख ममलखा: फरक्का एक्सप्रेस, गया-हावड़ा एक्सप्रेस, दानापुर-साहिबगंज इंटरसिटी और वनांचल एक्सप्रेस का ठहराव।

  • ट्रेन विस्तार: साहिबगंज-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस का विस्तार कर भागलपुर से सुबह परिचालन शुरू करने की मांग।

दिल्ली, पुणे और वाराणसी के लिए नई वंदे भारत व अमृत भारत ट्रेन की मांग

सांसद प्रतिनिधि ने लंबी दूरी के यात्रियों की सुविधा के लिए भागलपुर से आनंद विहार के बीच स्लीपर वंदे भारत और स्लीपर अमृत भारत ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रखा। इसके साथ ही भागलपुर से वाराणसी के लिए सुबह नई वंदे भारत ट्रेन और विक्रमशिला एक्सप्रेस के समानांतर नई दिल्ली के लिए क्लोन ट्रेन चलाने की मांग की गई।

बैठक में भागलपुर-पुणे के बीच नई ट्रेन शुरू करने तथा अंग एक्सप्रेस को सप्ताह में एक दिन के बजाय दो दिन चलाने का भी आग्रह किया गया। प्रतिनिधि ने कहा कि अंग एक्सप्रेस के फेरे बढ़ने से बेंगलुरु जाने वाले यात्रियों, विशेषकर इलाज के लिए जाने वाले मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।

कहलगांव में लिफ्ट-एस्केलेटर, नाथनगर में आरओबी और अलग रेल मंडल की मांग

दैनिक यात्रियों की सुविधा के लिए जमालपुर-भागलपुर और भागलपुर-साहिबगंज रेलखंड पर अतिरिक्त पैसेंजर व मेमू ट्रेनें चलाने तथा ट्रेनों में सामान्य श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाने की मांग की गई। यात्री सुविधाओं के तहत लैलख ममलखा में यात्री शेड व शौचालय तथा कहलगांव स्टेशन पर लिफ्ट और एस्केलेटर उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रखा गया।

इसके अलावा भुवालपुर, मुरारपुर, विक्रमशिला और लैलख स्टेशनों सहित नाथनगर रेलवे गेट के पास रोड ओवरब्रिज (ROB) निर्माण तथा कहलगांव, सबौर और पीरपैंती में फुटओवर ब्रिज (FOB) का काम शीघ्र पूरा कराने की मांग की गई।

प्रतिनिधि ने भागलपुर में अलग रेल मंडल की स्थापना, जगदीशपुर में प्रस्तावित नए रेलवे स्टेशन की प्रगति रिपोर्ट और अमृत भारत स्टेशन योजना के कार्यों की अद्यतन जानकारी भी मांगी। उन्होंने कहा कि भागलपुर एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक, धार्मिक और व्यावसायिक केंद्र है, इसलिए यहां रेल सुविधाओं का विस्तार समय की सबसे बड़ी जरूरत है।

यह भी पढ़ें- मंगलवार को जमालपुर-हावड़ा अनारक्षित वन-वे स्पेशल व बुध को भागलपुर-जयपुर व मालदा-शकूरबस्ती स्पेशल ट्रेन का परिचालन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।