विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेलवे की एडवाइजारी: 30 अक्टूबर तक बिना टिकट प्लेटफॉर्म पर नो-एंट्री, अचानक नहीं बदलेंगे ट्रेनों के प्लेटफॉर्म

Published: Wed, 14 Oct 2026 08:54 PM (IST)

रेलवे ने दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पूजा के दौरान भीड़ नियंत्रण के लिए 30 अक्टूबर तक प्लेटफार्मों पर केवल टिकट धारकों को प्रवेश देने की सलाह जारी की है।

रेलवे की एडवाइजारी: 30 अक्टूबर तक बिना टिकट प्लेटफॉर्म पर नो-एंट्री, अचानक नहीं बदलेंगे ट्रेनों के प्लेटफॉर्म

रेलवे की एडवाइजारी: 30 अक्टूबर तक बिना टिकट प्लेटफॉर्म पर नो-एंट्री, अचानक नहीं बदलेंगे ट्रेनों के प्लेटफॉर्म

HighLights

  1. 30 अक्टूबर तक केवल टिकट धारकों को प्लेटफॉर्म पर प्रवेश।

  2. त्योहारी भीड़ नियंत्रण हेतु सुरक्षा और निगरानी के पुख्ता इंतजाम।

  3. आपात स्थिति में ही प्लेटफॉर्म बदलाव, पूर्व अनुमति आवश्यक।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। दुर्गा पूजा और दीपावली व छठ पूजा मनाने के लिए आने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए भागलपुर सहित पूर्व रेलवे के सभी प्रमुख स्टेशनों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की गई है। 30 अक्टूबर तक सिर्फ टिकट धारकों को ही प्लेटफॉर्म पर प्रवेश दिया जाएगा।

इसके साथ ही बिना पूर्व अनुमति या पुख्ता कारण ट्रेन का प्लेटफॉर्म नहीं बदल सकेंगे। त्योहार के सीजन में भीड़ नियंत्रित करने के लिए भागलपुर समेत प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर निगरानी एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

यात्रियों की सुविधा के लिए सभी प्रमुख स्टेशनों पर पर्याप्त पानी की उपलब्धता और खान-पान के स्टॉल को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं।

इधर, त्योहार तक किसी भी ट्रेन का अचानक प्लेटफॉर्म नहीं बदला जा सकेगा। अगर कोई बहुत आपात स्थिति होती है, तो पूर्व अनुमति के बाद ही ऐसा किया जा सकेगा। प्लेटफॉर्म का बदलाव ट्रेन के आने या प्रस्थान के दो घंटे पहले करना होगा।

24 घंटे होगी मॉनिटरिंग

मुख्यालय एवं मंडलों में बनाए गए वार रूम में 24 घंटे अधिकारी और कर्मचारी तैनात रहेंगे। ये अधिकारी रोजाना होने वाली भीड़ का आकलन करेंगे और जरूरत पड़ने पर तत्काल नई स्पेशल ट्रेन चला सकेंगे। यात्रियों को कोई असुविधा न हो इसके लिए अतिरिक्त फोर्स तैनात करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

पूर्व रेलवे के प्रिंसिपल चीफ कमर्शियल मैनेजर (पीसीसीएम) डॉ. उदय शंकर झा ने बताया कि स्टेशनों, प्लेटफार्म, सीढ़ियों, फुटओवर ब्रिज (एफओबी) पर संयुक्त रूप से रेलवे सुरक्षा बल एवं राजकीय रेलवे पुलिस के जवानों की अतिरिक्त तैनाती कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

स्टेशनों पर सीसी कैमरों के माध्यम से सर्कुलेटिंग एरिया स्टेशन परिसर यात्री प्रतीक्षालय एवं प्लेटफॉर्म पर विशेष निगरानी की जाएगी। यात्रियों को दिक्क्त न हो इसके लिए अतिरिक्त टिकट काउंटर भी खोलने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- खगड़िया और कोसी के यात्रियों के लिए खुशखबरी, मानसी से दिल्ली तक मिलेगी स्पेशल ट्रेन की सुविधा

यह भी पढ़ें- अमृतसर से जयनगर, आनंद विहार से भागलपुर तक 11 स्पेशल ट्रेनें, त्योहारों में इन रूटों पर मिलेगी सुविधा