विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भागलपुर में बटेश्वरनाथ स्थान से कटरिया के बीच बनेगा रेल और फोरलेन सड़क पुल; बिहार-झारखंड से सीधे जुड़ेगी नेपाल सीमा

Published: Thu, 12 Nov 2026 11:26 PM (IST)

Bhagalpur Bateshwarsthan Kataria Rail Cum Road Bridge: भागलपुर में बाबा बटेश्वरनाथ स्थान और कटरिया के बीच अब रेल के साथ ...और पढ़ें

Bhagalpur Bateshwarsthan Kataria Rail Cum Road Bridge: भागलपुर को बड़ा तोहफा: बटेश्वरनाथ स्थान व कटरिया के बीच अब बनेगा रेल सह फोरलेन पुल

Bhagalpur Bateshwarsthan Kataria Rail Cum Road Bridge: भागलपुर को बड़ा तोहफा: बटेश्वरनाथ स्थान व कटरिया के बीच अब बनेगा रेल सह फोरलेन पुल

HighLights

  1. भागलपुर में बटेश्वरनाथ-कटरिया के बीच बनेगा रेल सह सड़क पुल।

  2. पुल में नीचे रेल लाइन, ऊपर फोरलेन सड़क का निर्माण होगा।

  3. बिहार-झारखंड को नेपाल सीमा से जोड़कर व्यापार बढ़ाएगा।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bhagalpur Bateshwarsthan Kataria Rail Cum Road Bridge: भागलपुर के ऐतिहासिक बाबा बटेश्वरनाथ स्थान और गंगा-कोसी नदी के मुहाने पर स्थित कटरिया के बीच बनने वाले प्रस्तावित रेलवे पुल के साथ अब फोरलेन सड़क पुल का भी निर्माण किया जाएगा। देवघर से नवगछिया वाया गोड्डा होते हुए भागलपुर के अंतीचक गांव में बनने वाला यह रेलवे पुल अब 'रेल सह सड़क पुल' के रूप में विकसित होगा। गोड्डा के भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे इस महत्वाकांक्षी परियोजना को मूर्त रूप देने के लिए लंबे समय से लगातार प्रयासरत थे।

नीचे रेल लाइन और ऊपर होगा फोरलेन, जल्द तैयार होगा डीपीआर

सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस महत्वपूर्ण योजना को हरी झंडी दिखाकर न केवल उनके गृह जिले भागलपुर और राजनीतिक कर्मभूमि गोड्डा संसदीय क्षेत्र, बल्कि उनके पैतृक गांव अंतीचक को भी ऐतिहासिक तोहफा दिया है।

उन्होंने बताया कि वे इसके लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से निरंतर मांग कर रहे थे। नई स्वीकृति के अनुसार, अब इस पुल में नीचे रेलवे ट्रैक होगा और उसके ठीक ऊपर फोरलेन सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) बहुत जल्द तैयार की जाएगी।

आधा खर्च उठाएगी राज्य सरकार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी सहमति

डॉ. दुबे ने बताया कि परियोजना के वित्तपोषण को लेकर केंद्र और राज्य के बीच सहमति बन गई है। इसके तहत सड़क निर्माण में आने वाले कुल खर्च की आधी राशि बिहार सरकार लगाएगी, जबकि शेष आधी राशि नेशनल हाईवे (एनएच) प्राधिकरण द्वारा वहन की जाएगी।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नेशनल हाईवे की इस योजना को तत्काल अंगीकार करते हुए अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। सांसद डॉ. दुबे ने इस त्वरित निर्णय और सहयोग के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रति आभार प्रकट किया है।

विक्रमशिला विश्वविद्यालय होते हुए कुरसेला-कटिहार तक जुड़ेगा फोरलेन

इस नए फोरलेन कॉरिडोर से क्षेत्र की कनेक्टिविटी में क्रांतिकारी बदलाव आएगा। नए फोरलेन को शिवनारायणपुर से भी जोड़ा जाएगा, जिससे यह मार्ग प्रस्तावित विक्रमशिला केंद्रीय विश्वविद्यालय और प्राचीन विक्रमशिला खुदाई स्थल से होते हुए सीधे कुरसेला (कटिहार) में जाकर मिल जाएगा।

सांसद ने बताया कि गंगा नदी पर मुंगेर, मोकामा, सुल्तानगंज, भागलपुर, साहिबगंज और मालदा में पुल तैयार हैं या निर्माणाधीन हैं। अब बाबा बटेश्वरनाथ स्थान से गंगा-कोसी के मुहाने कटरिया-कुरसेला के बीच रेल सह सड़क पुल बनने से यह गलियारा और अधिक सशक्त हो जाएगा।

बिहार-झारखंड से नेपाल सीमा तक जुड़ाव, किसानों व व्यापारियों को बड़ा लाभ

इस पुल के तैयार हो जाने से बिहार और झारखंड के लोगों को आवागमन की सुगम सुविधा मिलने के साथ ही इसका सीधा जुड़ाव अंतरराष्ट्रीय नेपाल सीमा तक हो जाएगा। इससे सीमावर्ती और क्षेत्रीय व्यापार को जबरदस्त बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, कोसी और गंगा के दियारा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर केला, मक्का, मिर्च, कलाई, मूंग और मसूर की खेती करने वाले किसानों को अपनी उपज बाहर की मंडियों तक पहुंचाने में बड़ी सहूलियत और आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें- विक्रमशिला-कटरिया रेललाइन के लिए भूमि अधिग्रहण का विरोध; मुआवजे पर अड़े ग्रामीण, बोले- पुनर्वास कराएं, पक्का मकान दें



देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।