Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भागलपुर के लोगों की हो गई बल्ले-बल्ले, नीतीश ने दे दी एक साथ ढेर सारी खुशखबरी; एयरपोर्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को भागलपुर से प्रगति यात्रा के चौथे चरण की शुरुआत की। इसी दौरान सीएम ने 1234.25 करोड़ की 141 विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंत्री विजय चौधरी और मंत्री सन्तोष कुमार भी साथ थे। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हम बिहार के लिए काम कर रहे हैं।

    By Sanjay Kumar Singh Edited By: Piyush Pandey Updated: Sat, 01 Feb 2025 10:42 PM (IST)
    Hero Image
    प्रगति यात्रा के दौरान रिमोट के माध्यम से शिलान्यास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। (फोटो एक्स हैंडल)

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को भागलपुर से प्रगति यात्रा के चौथे चरण की शुरुआत की। इसी दौरान सीएम ने 1234.25 करोड़ की 141 विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

    मुख्यमंत्री ने इंटर स्तरीय विद्यालय बहादुरपुर, सबौर के खेल मैदान में 1087.41 करोड़ रुपये की लागत से 83 योजनाओं का उद्घाटन तथा 146.84 करोड़ रुपये की लागत से 58 योजनाओं का रिमोट के माध्यम से शिलान्यास किया।

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जून 2025 तक पूरे बिहार में पंचायत सरकार भवनों का निर्माण कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने भागलपुर के सुल्तानगंज और गोराडीह में प्रस्तावित हवाई अड्डा के स्थलों का हवाई सर्वेक्षण किया।

    बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर परिसर में मुख्यमंत्री ने 72.32 करोड़ रुपये की लागत से कृषि जैव प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, सबौर के भवन का शिलापट्ट का अनावरण कर शिलान्यास किया।

    जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि निर्णय समर्थन प्रणाली के प्रयोगशाला, बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर संग्रहालय एवं बिहार कृषि विश्वविद्यालय के परीक्षण एवं प्रमाणन प्रयोगशाला का उद्घाटन किया।

    पंचायत स्तरीय मौसम आधारित कृषि सलाह के पोर्टल का भी मुख्यमंत्री ने शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायत स्तरीय मौसम आधारित कृषि सलाह का पोर्टल शुरू होने से किसानों को काफी फायदा मिलेगा।

    उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर मौसम की स्थिति की जानकारी किसानों तक पहुंचेगी। जिसके आधार पर वे कृषि संबंधित निर्णय ले सकेंगे।

    जीर्णोद्धार कराए गए पोखर का लिया जायजा 

    मुख्यमंत्री ने जल-जीवन-हरियाली अभियान के अंतर्गत सबौर प्रखंड की बरारी पंचायत स्थित बहादुरपुर मध्य विद्यालय के पोखर के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्गीकरण कार्य का जायजा लिया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि काफी अच्छे ढंग से इस पोखर का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण किया गया है। इसके किनारे सीढ़ी घाट बनने से लोगों को सहूलियत मिल रही है।

    इस दौरान सीएम ने ज्ञानदीप जीविका महिला ग्राम संगठन को पोखर के रखरखाव और प्रबंधन के लिए उत्सव जीविका महिला मत्स्य उत्पादक समूह को अगले पांच वर्षों के लिए नि:शुल्क आवंटन से संबंधित आवंटन पत्र प्रदान किए।

    विद्यालय परिसर में बने खेल मैदान का मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया और खिलाड़ियों से बातचीत भी की। जीविका दीदियों एवं विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टाल का मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया।

    सामुदायिक लाइब्रेरी की चाबी जीविका दीदियों को सौंपी 

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सबौर प्रखंड की बरारी पंचायत में बनने वाले पंचायत सरकार भवन की नींव रखी। मुख्यमंत्री ने सामुदायिक लाइब्रेरी (जीविका दीदी की लाइब्रेरी) सबौर की चाबी जीविका दीदियों को सौंपी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीएम ने नगर निगम अंतर्गत प्रस्तावित आरओबी (बौंसी रेलवे लाइन पुल संख्या-2) निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण किया। स्थल निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को साइट मैप के माध्यम से प्रस्तावित आरओबी निर्माण कार्य के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

    भागलपुर-गौराडीह मार्ग पर 122 करोड़ रुपये की लागत से भागलपुर-बौंसी रेलवे लाइन पुल संख्या-2 पर पहुंच पथ सहित आरओबी का निर्माण कार्य किया जाना है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आरओबी के निर्माण कार्य को यथाशीघ्र शुरू कराकर जल्द से जल्द पूर्ण कराएं।

    नवनिर्मित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, टाउनहाल का भी सीएम ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह, सांसद अजय कुमार मंडल मौजूद थे।

    भागलपुर में बनेगा ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा 

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं की समाहरणालय सभागार में समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने भागलपुर में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा के निर्माण की घोषणा की।

    सीएम नीतीश कुमार ने भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में कैंसर के उपचार के लिए सुपर स्पेशियलिटी विभाग की सुविधा विकसित करने की बात कही।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रारंभ से ही हम लोग बिहार के समुचित विकास का काम कर रहे हैं। बिहार के लोगों ने 24 नवंबर 2005 से हम लोगों को यहां काम करने का मौका दिया। 2005 से पहले बिहार का बुरा हाल था। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी ने ही हमें मुख्यमंत्री बनाया।

    यह भी पढ़ें- 

    Bihar Politics: 'नीतीश का स्वास्थ्य ठीक नहीं; निशांत को राजनीति में आना चाहिए', तेजस्वी का बड़ा बयान

    Budget 2025: आंध्र प्रदेश को एक लाख करोड़ से ज्यादा और बिहार को क्या? तेजस्वी यादव ने बजट पर उठाए सवाल