विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भागलपुर से बस सेवा शुरू; मुंगेर, खगड़िया, बेगूसराय व बरौनी होकर मुजफ्फरपुर जाएगी बस, किराया मात्र 410 रुपये

Published: Tue, 13 Oct 2026 11:46 PM (IST)

Bhagalpur To Muzaffarpur BSRTC Bus Service: भागलपुर से मुजफ्फरपुर के लिए नई बस सेवा शुरू हो रही है, जो दुर्गापूजा, ...और पढ़ें

Bhagalpur To Muzaffarpur BSRTC Bus Service: त्योहारों पर बड़ी राहत।

Bhagalpur To Muzaffarpur BSRTC Bus Service: त्योहारों पर बड़ी राहत।

HighLights

  1. भागलपुर से मुजफ्फरपुर के लिए सीधी बस सेवा शुरू।

  2. दुर्गापूजा, दीपावली, छठ पर यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत।

  3. ₹410 किराया, 50 सीटर बस में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bhagalpur To Muzaffarpur BSRTC Bus Service: आगामी दुर्गापूजा, दीपावली और लोकआस्था के महापर्व छठ के दौरान ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ और सीमित रेल सेवाओं से जूझने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) ने भागलपुर से मुजफ्फरपुर के बीच सीधी बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। गुरुवार से इस बस का नियमित परिचालन शुरू हो जाएगा। मुजफ्फरपुर तक का सफर तय करने के लिए यात्रियों को प्रति सीट 410 रुपये किराया देना होगा।

सुबह 7:30 बजे स्टेशन से खुलेगी बस, कई जिलों को फायदा

परिवहन निगम की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, यह बस प्रतिदिन सुबह 7:30 बजे भागलपुर रेलवे स्टेशन परिसर से रवाना होगी। यह सेवा सुल्तानगंज, मुंगेर, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, तेघड़ा, मुसरीघरारी और दलसिंहसराय जैसे महत्वपूर्ण शहरों व कस्बों से होकर गुजरेगी। इस रूट से चलने के कारण केवल मुजफ्फरपुर जाने वालों को ही नहीं, बल्कि बीच के जिलों और कस्बों में आवागमन करने वाले दैनिक व त्योहारी यात्रियों को भी सीधा लाभ मिलेगा।

50 सीटर बस में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

लंबी दूरी के सफर को आरामदायक और सुरक्षित बनाने के लिए बस में विशेष सुविधाएं दी गई हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक आशीष कुमार पांडे ने बताया कि यह 50 सीटर बस है, जिसमें यात्रियों के आराम के लिए पुशबैक सीटें लगाई गई हैं। इसके अलावा हर सीट के पास मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, महिला और आम यात्रियों की सुरक्षा के लिए अंदर सीसीटीवी कैमरे तथा वास्तविक लोकेशन ट्रैक करने के लिए जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम उपलब्ध रहेगा।

त्योहारों में भीड़ नियंत्रण के लिए एडवांस बुकिंग शुरू

क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि त्योहारों में ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए यात्रियों को सड़क मार्ग से एक भरोसेमंद और सुगम विकल्प उपलब्ध कराया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए टिकटों की एडवांस बुकिंग भी शुरू कर दी गई है, ताकि यात्रा के दिन स्टेशन पर अफरातफरी न मचे।

यह भी पढ़ें- भागलपुर से हंसडीहा-दुमका होकर धनबाद व मुंगेर- खगड़‍िया-पूर्णिया होकर जोगबनी के लिए चलेंगी सरकारी बसें; शेड्यूल जारी