विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

JLNMCH भागलपुर के स्थापना दिवस समारोह के बाद बड़ा हादसा, दिल्ली के छात्र रूपेश की स्कूटी को कार ने मारी टक्कर

Published: Fri, 06 Nov 2026 10:50 AM (IST)

Bhagalpur Accident JNMCH Student: भागलपुर में देर रात एक भीषण सड़क हादसे में मेडिकल छात्र रूपेश सोनी गंभीर रूप से ...और पढ़ें

Bhagalpur Accident JNMCH Student: भागलपुर में कार और स्कूटी की भीषण टक्कर

Bhagalpur Accident JNMCH Student: भागलपुर में कार और स्कूटी की भीषण टक्कर

HighLights

  1. मेडिकल छात्र रूपेश सोनी सड़क हादसे में गंभीर घायल।

  2. भागलपुर के तिलकामांझी क्षेत्र में हुआ भीषण हादसा।

  3. स्थापना दिवस समारोह से लौटते समय हुई यह घटना।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bhagalpur Accident JNMCH Student: भागलपुर जिले के तिलकामांझी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कटहलबाड़ी मोहल्ले के समीप मुख्य सड़क पर गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। करीब 12:30 बजे एक कार और स्कूटी के बीच हुई भीषण टक्कर में स्कूटी सवार मेडिकल छात्र रूपेश सोनी गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं और उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना पाकर तिलकामांझी और बरारी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्र को तुरंत जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल (मायागंज अस्पताल) पहुंचाया, जहां उनका सघन इलाज चल रहा है।

स्थापना दिवस समारोह से लौट रहे थे छात्र, रास्ते में हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (JNMCH) में इन दिनों कॉलेज का स्थापना दिवस समारोह चल रहा है। गुरुवार देर रात इस समारोह के संपन्न होने के बाद कई छात्र अपने-अपने वाहनों से हॉस्टल और घर लौट रहे थे। इसी दौरान, दिल्ली निवासी मेडिकल छात्र रूपेश सोनी अपनी स्कूटी से मेडिकल कॉलेज से तिलकामांझी की ओर जा रहे थे।

Bhagalpur Medical Student Injured in Car Scooter Crash (1)

तभी कटहलबाड़ी के पास सामने से (तिलकामांझी की ओर से) आ रही एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और रूपेश सड़क पर दूर जाकर गिरे, जिससे वे गंभीर रूप से लहूलुहान हो गए।

दोनों वाहन जब्त, चिकित्सक की बताई जा रही है कार

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस के सहयोग से घायल छात्र को मायागंज अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटनाग्रस्त कार और स्कूटी दोनों को जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि टक्कर मारने वाली कार भी मेडिकल कॉलेज से ही जुड़े किसी व्यक्ति या चिकित्सक की है।

बरारी थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि शुरुआती सूचना के अनुसार, टक्कर मारने वाली कार किसी डॉक्टर की बताई जा रही है। पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है और पुष्टि होने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अस्पताल परिसर में उमड़ी मेडिकल छात्रों की भारी भीड़

जैसे ही रूपेश सोनी के गंभीर रूप से घायल होने की खबर कॉलेज और छात्रावासों में फैली, वैसे ही जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सैकड़ों छात्र मायागंज अस्पताल पहुंचने लगे। देर रात तक बड़ी संख्या में छात्र अस्पताल परिसर और इमरजेंसी वार्ड के बाहर जुटे रहे।

साथी छात्र की हालत चिंताजनक देखकर सभी में भारी घबराहट और दुख का माहौल था। छात्रों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अस्पताल और पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा। छात्र लगातार रूपेश की सेहत को लेकर डॉक्टरों से संपर्क बनाए हुए हैं।

यह भी पढ़ें- 'विवाद हुआ है जल्दी आओ'... फोन के बाद मिला दुर्गेश का शव! भागलपुर में मची चीख-पुकार, 3 संदिग्ध हिरासत में

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।