विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भागलपुर शिक्षा विभाग में विजिलेंस का बड़ा छापा, 1.10 लाख रुपये घूस लेते MDM के DPM मनोज कुमार गिरफ्तार

Published: Sat, 21 Nov 2026 01:50 PM (IST)

भागलपुर में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने मध्याह्न भोजन योजना के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनोज कुमार को 1.10 लाख रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग और समाहरणालय परिसर में हड़कंप मच गया है, और आगे की कागजी कार्रवाई जारी है।

भागलपुर शिक्षा विभाग में निगरानी (विजिलेंस) का बड़ा छापा

भागलपुर शिक्षा विभाग में निगरानी (विजिलेंस) का बड़ा छापा

HighLights

  1. मध्याह्न भोजन योजना के डीपीएम मनोज कुमार गिरफ्तार।

  2. निगरानी टीम ने 1.10 लाख रुपये घूस लेते पकड़ा।

  3. भागलपुर शिक्षा विभाग कार्यालय में हुई बड़ी कार्रवाई।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। भागलपुर जिला शिक्षा विभाग के कार्यालय में शनिवार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (विजिलेंस) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्याह्न भोजन योजना (एमडीएम) के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीएम) मनोज कुमार को 1 लाख 10 हजार रुपये (1,10,000 रुपये) घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।

अचानक हुई इस छापेमारी से पूरे शिक्षा विभाग और समाहरणालय परिसर में हड़कंप मच गया है। प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पटना से आई निगरानी विभाग की विशेष टीम ने शिकायत के सत्यापन के बाद जाल बिछाया और जैसे ही डीपीएम ने रिश्वत की राशि ली, टीम ने उन्हें दबोच लिया।

फिलहाल निगरानी की टीम कार्यालय में ही कागजी कार्रवाई पूरी करने और पूछताछ करने में जुटी है। घूस किस काम के एवज में और किससे ली जा रही थी, इसका विस्तृत विवरण जुटाया जा रहा है। (इस खबर पर बने रहें, लगातार अपडेट हो रही है...)

यह भी पढ़ें- संकल्प संध्या : भूख लगी तो घर भेज दिए गए बच्चे! भागलपुर जिला स्कूल की प्राचार्य ने RDDE को दी अजीब सफाई




देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।