विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विक्रमशिला पुल बंद है तो ट्रेन से करें सफर! भागलपुर-कटिहार स्पेशल ट्रेन शुरू; मुंगेर और अजगैवीनाथ धाम में भी ठहराव

Published: Tue, 06 Oct 2026 11:18 PM (IST)

Bhagalpur Katihar Special Train: रेलवे ने दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए भागलपुर और ...और पढ़ें

Bhagalpur Katihar Special Train:  त्योहारों को लेकर भागलपुर और कटिहार के बीच 55 फेरों वाली अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

Bhagalpur Katihar Special Train:  त्योहारों को लेकर भागलपुर और कटिहार के बीच 55 फेरों वाली अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

HighLights

  1. भागलपुर-कटिहार के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू।

  2. दुर्गापूजा, दीपावली और छठ महापर्व के लिए यात्रियों को सुविधा।

  3. मुंगेर, अजगैवीनाथ धाम सहित कई स्टेशनों पर होगा ठहराव।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bhagalpur Katihar Special Train:  दुर्गापूजा, दीपावली और लोक आस्था के महापर्व छठ के दौरान ट्रेनों में होने वाली यात्रियों की बेतहाशा भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने आम मुसाफिरों को बड़ी सौगात दी है। रेलवे प्रशासन ने भागलपुर और कटिहार के बीच पूरी तरह बिना आरक्षण (Unreserved Special Train) वाली विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

इस ट्रेन के परिचालन से त्योहारों में घर लौटने वाले परदेसियों के साथ-साथ कोसी, सीमांचल और अंग क्षेत्र के दैनिक यात्रियों को आवागमन में सीधी राहत मिलेगी। रेलवे द्वारा जारी आधिकारिक समय-सारणी के अनुसार, गाड़ी संख्या 03409 भागलपुर–कटिहार स्पेशल ट्रेन 07 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक पटरी पर रहेगी। यह ट्रेन प्रतिदिन शाम 5:30 बजे भागलपुर से रवाना होगी और उसी रात 11:10 बजे कटिहार पहुंचेगी। यह ट्रेन इस अवधि में कुल 55 फेरे लगाएगी।

कटिहार से सुबह 6:35 बजे खुलेगी 03410 स्पेशल ट्रेन

वापसी दिशा में, गाड़ी संख्या 03410 कटिहार–भागलपुर स्पेशल ट्रेन का परिचालन 08 अक्टूबर से 01 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। यह ट्रेन रोजाना सुबह 06:35 बजे कटिहार जंक्शन से प्रस्थान करेगी और उसी दिन दोपहर 12:05 बजे भागलपुर जंक्शन पहुंचेगी। कटिहार से भी यह ट्रेन कुल 55 फेरे पूरे करेगी।

ट्रेन समय-सारणी व शिड्यूल: एक नजर में

  • ट्रेन संख्या 03409 (भागलपुर-कटिहार अनारक्षित स्पेशल):

    • प्रस्थान: भागलपुर जंक्शन से प्रतिदिन शाम 05:30 बजे।

    • आगमन: कटिहार रात 11:10 बजे।

    • परिचालन अवधि: 07 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक (कुल 55 फेरे)।

  • ट्रेन संख्या 03410 (कटिहार-भागलपुर अनारक्षित स्पेशल):

    • प्रस्थान: कटिहार से प्रतिदिन सुबह 06:35 बजे।

    • आगमन: भागलपुर दोपहर 12:05 बजे।

    • परिचालन अवधि: 08 अक्टूबर से 01 दिसंबर 2026 तक (कुल 55 फेरे)।

  • प्रमुख ठहराव: अकबरनगर, अजगैवीनाथ धाम, कल्याणपुर रोड, बरियारपुर, रतनपुर एवं मुंगेर (दोनों दिशाओं में)।

  • श्रेणी: पूर्णतः अनारक्षित (General / Unreserved)।

मुंगेर, बरियारपुर और अजगैवीनाथ धाम में होगा ठहराव

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि दोनों दिशाओं में यात्रा के दौरान यह अनारक्षित स्पेशल ट्रेन अकबरनगर, अजगैवीनाथ धाम (सुल्तानगंज), कल्याणपुर रोड, बरियारपुर, रतनपुर और मुंगेर स्टेशनों पर रुकेगी। विक्रमशिला सेतु पर वाहनों का दबाव और जाम की स्थिति को देखते हुए रेल मार्ग से मुंगेर और कटिहार जुड़ने से यात्रियों को एक सुगम व सुरक्षित विकल्प मिल गया है। पूरी ट्रेन अनारक्षित होने के कारण यात्रियों को तत्काल सामान्य टिकट लेकर यात्रा करने की सुविधा मिलेगी।

यह भी पढ़ें- सबौर-कटिहार के बीच चलेगी ट्रेन; भागलपुर, सुल्तानगंज व मुंगेर में ठहराव, स्लीपर व AC कोच के साथ पूरे होंगे 24 ट्रिप्स