विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

30 नवंबर तक पीरपैंती तक चलेगी भागलपुर-कटिहार पैसेंजर, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Published: Tue, 17 Nov 2026 07:16 PM (IST)

भागलपुर-कटिहार स्पेशल पैसेंजर ट्रेन (03409/03410) का परिचालन 17 से 30 नवंबर तक पीरपैंती तक बढ़ाया गया है।

भागलपुर-कटिहार पैसेंजर। फाइल फोटो

भागलपुर-कटिहार पैसेंजर। फाइल फोटो

HighLights

  1. भागलपुर-कटिहार स्पेशल पैसेंजर ट्रेन का पीरपैंती तक विस्तार।

  2. यह विस्तार 17 से 30 नवंबर तक प्रभावी रहेगा।

  3. ट्रेन भागलपुर-पीरपैंती के बीच सभी स्टेशनों पर रुकेगी।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। यात्रियों की सुविधा के लिए भागलपुर और कटिहार के बीच चलने वाली भागलपुर-कटिहार स्पेशल पैसेंजर ट्रेन का विस्तारीकरण पीरपैंती तक किया गया है।

03409/03410 नंबर की इस स्पेशल ट्रेन का परिचालन मंगलवार यानी 17 से 30 नवंबर तक पीरपैंती स्टेशन तक चलेगी। ट्रेन भागलपुर और पीरपैंती के बीच पड़ने वाले सभी स्टेशनों पर रुकेगी।

ट्रेन नंबर 03409 पीरपैंती-भागलपुर-कटिहार पैसेंजर स्पेशल पीरपैंती से दोपहर के 3.00 बजे रवाना होकर शाम 4.30 बजे भागलपुर पहुंचेगी।

इसके बाद ट्रेन अपने निर्धारित समय-सारणी के अनुसार एक घंटे बाद शाम 5.30 बजे भागलपुर से कटिहार के लिए रवाना होगी।

वहीं, ट्रेन नंबर 03410 कटिहार-भागलपुर-पीरपैंती पैसेंजर स्पेशल दोपहर 12.05 बजे भागलपुर पहुंचेगी। यहां से दोपहर 1.00 बजे होगी और दोपहर 2.30 बजे पीरपैंती पहुंचेगी।

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि भागलपुर और कटिहार के बीच ट्रेन की मौजूदा समय-सारणी में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें- छठ के बाद मोतिहारी से दिल्ली लौटना महंगा: ट्रेनों में जगह नहीं, वोल्वो बस का किराया ₹7000 तक पहुंचा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।