विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शादी से मुकरे प्रेमी संग सखी केंद्र की काउंसिलिंग से युवती के हुए 7 फेरे, Insta के प्यार में मिला धोखा तो 181 का साथ

Published: Thu, 26 Nov 2026 10:52 AM (GMT+05:30)

Bhagalpur Instagram Love Story One Stop Center Sakhi Kendra 181 Helpline Marriage : कहलगांव में इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती में युवक ने शादी का वादा कर धोखा दिया। युवती ने 181 हेल्पलाइन और सखी केंद्र की मदद से न्याय पाया, जिसके बाद दोनों का हिंदू रीति-रिवाज से विवाह संपन्न हुआ।

Bhagalpur Instagram Love Story One Stop Center Sakhi Kendra 181 Helpline Marriage : भागलपुर वन स्टॉप सेंटर में कई दौर की काउंसिलिंग के बाद परिवार की सहमति से संपन्न हुआ विवाह

Bhagalpur Instagram Love Story One Stop Center Sakhi Kendra 181 Helpline Marriage : भागलपुर वन स्टॉप सेंटर में कई दौर की काउंसिलिंग के बाद परिवार की सहमति से संपन्न हुआ विवाह

HighLights

  1. इंस्टाग्राम दोस्ती में युवक ने शादी का वादा तोड़ दिया।

  2. युवती ने 181 हेल्पलाइन और सखी केंद्र से मदद मांगी।

  3. काउंसिलिंग के बाद प्रेमी जोड़े का हिंदू रीति-रिवाज से विवाह हुआ।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bhagalpur Instagram Love Story One Stop Center Sakhi Kendra 181 Helpline Marriage : कहलगांव में इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती धीरे-धीरे गहरी प्रेम कहानी में बदल गई। मुलाकातों के दौरान युवक ने शादी का भरोसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन जब विवाह की बात आई तो वह अपने वादे से मुकर गया। प्रेमी के इस धोखे से युवती गहरे सदमे में आ गई, लेकिन उसने लोकलाज के भय से चुप रहने के बजाय महिला हेल्पलाइन 181 पर शिकायत दर्ज कराई। उसकी इसी हिम्मत ने उसकी जिंदगी में सम्मानजनक नई शुरुआत का रास्ता खोल दिया।

नोटिस जारी कर बुलाया गया युवक और उसका परिवार

युवती की शिकायत भागलपुर के वन स्टॉप सेंटर (सखी केंद्र) पहुंची। केंद्र प्रशासक मोना कुमारी ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल युवती को बुलाया और उसकी पूरी आपबीती सुनी। इसके बाद आरोपित युवक और उसके पिता को आधिकारिक नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने के लिए केंद्र में बुलाया गया।

कई दौर में चली काउंसिलिंग

सेंटर में दोनों पक्षों की विधिवत काउंसिलिंग शुरू हुई। इस दौरान पीड़िता को उसके संवैधानिक अधिकारों और उपलब्ध कानूनी संरक्षण की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही आरोपित युवक और उसके परिवार को भी नैतिक व कानूनी जिम्मेदारी का एहसास कराया गया।

कई तारीखों तक चली काउंसिलिंग में परिवार को समझाया गया कि पीड़िता के साथ हुए व्यवहार को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। समाधान आपसी सहमति और युवती के आत्मसम्मान को केंद्र में रखकर निकालने पर जोर दिया गया। आखिरकार आरोपित युवक के परिवार की सहमति बनी और दोनों का हिंदू रीति-रिवाज से विवाह संपन्न हुआ। अब दोनों सुखमय वैवाहिक जीवन बिता रहे हैं।

संविधान से मिला अधिकार

यह प्रकरण अपने अधिकारों के प्रति जागरूक एक युवती के साहस की भी कहानी है। भारतीय संविधान महिलाओं को समानता, गरिमा और न्याय के साथ जीवन जीने का मौलिक अधिकार देता है। युवती ने सामाजिक दबाव या लोकलाज के डर से चुप्पी नहीं साधी और हेल्पलाइन 181 पर सहायता मांगी। वन स्टॉप सेंटर की काउंसिलिंग ने उसे अपनी बात रखने का सशक्त मंच दिया और सम्मानजनक समाधान की राह तैयार की।

अन्याय के सामने नहीं झुकी युवती

संविधान दिवस के अवसर पर यह मामला इस बात को रेखांकित करता है कि संविधान की वास्तविक सार्थकता तभी दिखाई देती है, जब कोई नागरिक अपने अधिकारों के सहारे अन्याय के खिलाफ डटकर खड़ा होता है और सम्मान के साथ जीवन की नई शुरुआत करता है।

यह भी पढ़ें- घर-आंगन में ही असुरक्षित हैं बेटियां: भागलपुर सखी केंद्र में 19 महीने में 432 केस दर्ज, सर्वाधिक घरेलू हिंसा के

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।