विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गंगा तट पर हजारों वर्षों बाद महालक्ष्मी पीतांबरा 36 कुंडीय महायज्ञ का बना अद्भुत संयोग, भागलपुर में हुआ भव्य ध्वजारोहण

Published: Wed, 25 Nov 2026 01:15 AM (IST)

Mahalaxmi Pitambara Mahayagya :भागलपुर के बाबा बूढ़ानाथ मंदिर मैदान में महालक्ष्मी पीतांबरा महायज्ञ और सनातन धर्म महोत्सव का भव्य ध्वजारोहण हुआ। यह 11 दिवसीय मुख्य महायज्ञ 9 मार्च से शुरू होगा, जिसे हजारों वर्षों बाद एक शुभ संयोग माना जा रहा है।

Mahalaxmi Pitambara Mahayagya : भागलपुर के बाबा बूढ़ानाथ मंदिर मैदान में 11 दिवसीय महालक्ष्मी पीतांबरा 36 विविध कुंडीय महायज्ञ का ध्वजारोहण संपन्न

Mahalaxmi Pitambara Mahayagya : भागलपुर के बाबा बूढ़ानाथ मंदिर मैदान में 11 दिवसीय महालक्ष्मी पीतांबरा 36 विविध कुंडीय महायज्ञ का ध्वजारोहण संपन्न

HighLights

  1. महालक्ष्मी पीतांबरा महायज्ञ का ध्वजारोहण भागलपुर में हुआ।

  2. मुख्य 11 दिवसीय महायज्ञ 9 मार्च से प्रारंभ होगा।

  3. कामाख्या पीठ की साध्वी कावेरी प्रज्ञा ने संबोधित किया।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Mahalaxmi Pitambara Mahayagya : शहर के ऐतिहासिक बाबा बूढ़ानाथ मंदिर मैदान में मंगलवार को कार्तिक शुक्ल पक्ष पूर्णिमा के पावन अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 'श्री श्री 108 महालक्ष्मी पीतांबरा 36 विविध कुंडीय 11 दिवसीय महायज्ञ' और 'महाशक्ति सनातन धर्म महोत्सव' का भव्य ध्वजारोहण संपन्न हुआ। इस 11 दिवसीय मुख्य महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ फाल्गुन शुक्ल पक्ष प्रथमा यानी आगामी 9 मार्च से होगा। यह भव्य धार्मिक अनुष्ठान सनातन रक्षा वाहिनी के तत्वावधान और स्मार्त परमहंस पंकज अथर्व के संयोजन में आयोजित किया जा रहा है।

हजारों वर्षों बाद बन रहा ऐसा शुभ संयोग, यज्ञ से होती है प्रकृति की रक्षा

ध्वजारोहण समारोह में विशेष रूप से पधारीं कामाख्या पीठ की सिद्ध साध्वी कावेरी प्रज्ञा जी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भागलपुर में इस महायज्ञ का आयोजन होना अत्यंत सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि मां गंगा के पावन तट और बाबा बूढ़ानाथ मंदिर के प्रांगण में यज्ञ होने से यह स्थल और भी गौरवान्वित होगा। हजारों वर्षों बाद महालक्ष्मी पीतांबरा यज्ञ का संयोग बनना बेहद शुभ है। उन्होंने कहा कि कलयुग में मां भगवती की आराधना ही सच्ची भक्ति है और यज्ञ के माध्यम से पर्यावरण व प्रकृति की रक्षा भी होती है।

Maha Lakshmi Pitambara Yagya Flag Hoisting in Bhagalpur (1)

मां भगवती व पीतांबरा की इच्छा से हो रहा है महायज्ञ : रोहित पांडेय

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक रोहित पांडेय ने कहा कि यह भव्य आयोजन मां भगवती, महालक्ष्मी और पीतांबरा की इच्छा से ही संपन्न हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह मेरा परम सौभाग्य है कि मैं इस पावन धार्मिक अनुष्ठान का सहयोगी बना हूँ और इस महायज्ञ की सफलता के लिए हर प्रकार से सहयोग करूंगा। वहीं, वेदांती शंभु नाथ शास्त्री ने भारतीय सनातन संस्कृति, हिंदुत्व और यज्ञ परंपरा के वैज्ञानिक व आध्यात्मिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन संयोजक स्मार्त परमहंस पंकज अथर्व ने किया।

"कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर ध्वजारोहण के बाद मंदिर परिसर में एक हजार आठ दीप प्रज्वलित किए गए। इस दौरान सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ, मां भगवती की आराधना तथा वैदिक मंत्रों व श्लोकों का वाचन किया गया।"

नौ मार्च से होने वाले महायज्ञ में आएंगी साध्वी ऋतंभरा

आयोजन समिति के अनुसार, आगामी 9 मार्च से शुरू होने वाले इस 11 दिवसीय महायज्ञ एवं सनातन धर्म महोत्सव में देश के कई प्रख्यात संत-महात्मा भाग लेंगे। इसमें प्रमुख रूप से माता साध्वी ऋतंभरा, डॉ. रमणपुरी जी महाराज और कौशल्यानंद गिरि जी का आगमन होगा, जिनके प्रवचनों और सान्निध्य का लाभ श्रद्धालुओं को मिलेगा।

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ ध्वजारोहण, विभिन्न संस्थाओं का रहा सहयोग

ध्वजारोहण अनुष्ठान आचार्य दीपक तृक, आचार्य बलराम गोस्वामी, पंडित लक्ष्मण शास्त्री और शंभु झा आदि के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ, जबकि कार्यक्रम का मंच संचालन दिलीप शास्त्री ने किया। इस अवसर पर डॉ. सुनील कुमार मिश्रा, वार्ड पार्षद संजय सिन्हा, कुमकुम द्विवेदी, अनिल पासवान, डॉ. सुधीर गांधी, बमबम झा, नीरज कुमार, दीपक शर्मा, प्यारे हिंद, संगीता तिवारी और गुड्डू राय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Maha Lakshmi Pitambara Yagya Flag Hoisting in Bhagalpur (2)

आयोजन को सफल बनाने में बाबा बूढ़ानाथ मंदिर समिति, अखंड आरंभ फाउंडेशन, वीकेंड क्लब और जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के सदस्यों ने सक्रिय सहयोग दिया। इसमें जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव सौरभ कुमार, अखंड आरंभ फाउंडेशन के नीरज, कुमार सानू, कृष यादव, अनुराग, तथा वीकेंड क्लब की फाउंडर उपासना श्रीयम, हर्ष शांडिल्य, मान्या मिश्रा, आदिल और हैरी प्रमुख रूप से जुड़े रहे।

इसके साथ ही यज्ञ के आयोजन में 'द विजन' के प्रोपराइटर संतोष राय बब्बू का विशेष योगदान रहा। यज्ञ संचालन समिति के कार्यकर्ता पूर्णेंदु दुबे, दीपक श्रीवास्तव, चंद्रशेखर मिश्रा, मुकेश यादव, वाल्मीकि सिंह, अभय घोष, बजरंगी राय, सुरेश साह, शुभम शाह, रमण सिंह, राकेश देव और नीतीश केशरी ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।

Maha Lakshmi Pitambara Yagya Flag Hoisting in Bhagalpur (3)

खीर के महाप्रसाद से तृप्त हुए भक्त

ध्वजारोहण अनुष्ठान के संपन्न होने के बाद बाबा बूढ़ानाथ मंदिर मैदान में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस पावन अवसर पर आयोजन समिति की ओर से विशाल प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम में शामिल होने आए अतिथियों और स्थानीय लोगों ने पारंपरिक प्रसाद के साथ-साथ विशेष रूप से तैयार किए गए खीर के महाप्रसाद को ग्रहण किया। यही नहीं, बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे आम श्रद्धालुओं के बीच भी महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिससे पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय और उत्सवी माहौल बना रहा।

यह भी पढ़ें- सनातन धर्म में यज्ञ का क्या है महत्व? भागलपुर में साध्वी कावेरी प्रज्ञा ने खोले कई रहस्य, कल्याण के लिए दिए यह मंत्र

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।