विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तस्वीर बोलती है: भागलपुर में टूटी चचरी के दो बांस पर संतुलन बनाकर नदी पार कर रहे स्कूली बच्चे, नीचे मौत का साया

Published: Sun, 22 Nov 2026 08:15 AM (IST)

Ghogha Bhagalpur Athgawan Pannuchak Diara Path Culvert Board Sabyia Road Cut: घोघा के आठगांवा-पन्नूचक दियरा में जल निकासी के लिए संपर्क मार्ग तोड़ने से ग्रामीण और स्कूली बच्चे जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे हैं। पुलिया निर्माण की समय सीमा बीतने के बावजूद काम शुरू न होने से प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश है।

भागलपुर के घोघा स्थित आठगांवा-पन्नूचक दियरा में संपर्क पथ कटने के बाद कटरिया नदी पर बने टूटे-फूटे बांस के चचरी पुल के सहारे जान जोखिम में डालकर स्कूल जाते बच्चे और उन्हें पार कराते ग्रामीण।

भागलपुर के घोघा स्थित आठगांवा-पन्नूचक दियरा में संपर्क पथ कटने के बाद कटरिया नदी पर बने टूटे-फूटे बांस के चचरी पुल के सहारे जान जोखिम में डालकर स्कूल जाते बच्चे और उन्हें पार कराते ग्रामीण।

HighLights

  1. जल निकासी हेतु दियरा का एकमात्र संपर्क मार्ग टूटा।

  2. स्कूली बच्चे जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे।

  3. पुलिया निर्माण की समय सीमा बीतने पर भी काम ठप।

संवाद सूत्र, घोघा (भागलपुर)। Ghogha Bhagalpur Athgawan Pannuchak Diara Path Culvert Board Sabyia Road Cut:  क्षेत्र में जलजमाव से किसान परेशान हैं, तो वहीं जल निकासी की सरकारी कोशिशों के बाद अब संपर्क मार्ग टूटने से आठगांवा और पन्नूचक दियरा के ग्रामीण विकट संकट का सामना कर रहे हैं।

प्रशस्तडीह के किसानों की शिकायत पर घोघा नदी पर बने दर्जनों जल अवरोधों को प्रशासन के आदेश पर हटा तो दिया गया, लेकिन इसके चलते दियरावासियों का एकमात्र कच्चा संपर्क मार्ग भी समाप्त हो गया है।

संपर्क पथ और आवागमन का वैकल्पिक साधन खत्म होने से आठगांवा-पन्नूचक दियरा के ग्रामीण तो बेबस हैं ही, सबसे ज्यादा फजीहत स्कूली बच्चों को झेलनी पड़ रही है। शनिवार को कई मासूम बच्चे जुगाड़ तकनीक से बनी बांस की चचरी के ऊपर से जान जोखिम में डालकर कटरिया नदी पार करते देखे गए।

रबी की बुआई के लिए हटे अवरोध, पर दियरा का रास्ता हुआ ध्वस्त

दरअसल, प्रशस्तडीह बहियार में लंबे समय से बाढ़ का पानी जमा होने के कारण किसान रबी फसलों की बुआई नहीं कर पा रहे थे। किसानों का आरोप था कि घोघा नदी में दर्जनों स्थानों पर जल अवरोध होने के कारण बहियार से पानी नहीं निकल पा रहा है। इसी शिकायत पर प्रशासन ने नदी से अवरोध हटाने का काम शुरू कराया था।

दुर्भाग्यवश, इन जल अवरोधकों में कलाली चौक के समीप आठगांवा-पन्नूचक दियरा का मुख्य अस्थायी कच्ची मार्ग भी शामिल था, जिसे ग्रामीणों ने आवागमन के लिए तैयार किया था। इस मार्ग के कट जाने से दियरावासियों का मुख्य संपर्क ही पूरी तरह टूट गया है।

कार्य विवरणी का बोर्ड तो लगा

इस संकट की सबसे बड़ी वजह प्रशासनिक और विभागीय लापरवाही है। कलाली चौक के समीप संपर्क पथ और पुलिया (कलवर्ट) का निर्माण होना था, ताकि लोगों को ऐसी आफत न देखनी पड़े। निर्माण एजेंसी द्वारा बीते 14 सितंबर 2025 को कार्य विवरणी का बोर्ड भी लगाया गया था, जिसमें कार्य आरंभ होने की तिथि 9 मई 2025 और कार्य पूर्ण होने की निर्धारित तिथि 8 मई 2026 अंकित थी।

कार्य पूरा होने की समय सीमा बीते महीनों बीत चुकी है, लेकिन धरातल पर अब तक काम शुरू नहीं हो सका है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश और निराशा है।

लेकिन 8 मई 2026 की समय सीमा बीतने पर भी काम ठप

गंगा और उसकी सहायक कटरिया नदी के बीच बसे ये दोनों गांव भौगोलिक रूप से काफी दुर्गम हैं। घोघा के बिल्कुल करीब होने के बावजूद परिसीमन के चलते यह सबौर थाना क्षेत्र का हिस्सा हैं। बाढ़ के दिनों में ये दोनों गांव पूरी तरह टापू में तब्दील हो जाते हैं, जबकि बाढ़ खत्म होने के बाद कटरिया नदी पार कर ही ग्रामीण अपने मुख्य बाजार घोघा तक पहुंच पाते हैं। अब नाव और जर्जर चचरी के भरोसे जिंदगी की जंग लड़ रहे ग्रामीणों ने प्रशासन से अविलंब पुलिया निर्माण शुरू कराने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- भागलपुर-बांका में आज से 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट: 40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, किसानों के लिए एडवाइजरी जारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।