Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bhagalpur Pink Bus: भागलपुर को मिली 2 पिंक सहित 26 डीलक्स बसों की सौगात, यहां देखें रूट और टाइम टेबल

    Updated: Sat, 17 May 2025 03:18 PM (IST)

    बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने भागलपुर को 24 डीलक्स और 2 पिंक बसें दी हैं। ये बसें भागलपुर से दरभंगा जोगबनी सहरसा समेत कई रूटों पर चलेंगी। डीलक्स बसों में आरामदायक सीट और चार्जिंग प्वाइंट जैसी सुविधाएं हैं जबकि पिंक बसें जीपीएस और पैनिक बटन से लैस हैं। बसों का समय सारणी जारी कर दिया गया है जिससे यात्रियों को सुविधा होगी।

    Hero Image
    मुख्यमंत्री ने पिंक और डीलक्स बसों को दिखाई हरी झंडी

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा आखिरकार भागलपुर को 24 डीलक्स बऔर दो पिंक बसें मिल गई हैं। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को 20 पिंक और 166 डीलक्स बसों को हरी झंडी दिखाई। जिसके बाद सभी बसें भागलपुर क्षेत्रीय परिवहन प्रमंडल कार्यालय के लिए रवाना हुईं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मिली जानकारी के मुताबिक डीलक्स बसें दोपहर 1:10 पर, जबकि पिंक बस शाम 4 बजे भागलपुर के लिए रवाना हुईं। बस देर रात भागलपुर मोकामा, मुंगेर के रास्ते पहुंचीं। 24 डीलक्स बस में 6 बस जमुई डिपो को, जबकि 6 बस मुंगेर डिपो को भेजी जाएगी।

    12 बस में 10 भागलपुर से, जबकि दो भागलपुर के रास्ते बांका के अमरपुर और साहेबगंज से चलेगी। भागलपुर से दरभंगा, जोगबनी, सहरसा सहित अन्य रूटों पर जाने वाली बसों का समय सारणी जारी कर दी गई है। जल्द ही इनका किराया भी जारी होगा। वहीं दूसरी ओर पिंक बसों के लिए रूट का निर्धारण नहीं किया गया है। जल्द ही पिंक बस के परिचालन के लिए रूट पर काम होगा।

    बसों में रहेगी ये सुविधाएं

    डीलक्स बसों में आरामदायक पुशबैक सीट, सीसीटीवी, पानी की बोतल रखने की सुविधा, मल्टीपल चार्जिंग पाइंट्स, बस की लोकेशन ट्रैक करने की सुविधा, क्लीन और हाइजीनिक इंटीरियर और मनोरंजन के लिए ऑडियो सिस्टम की सुविधा रहेगी।

    पिंक बस में मिलेंगी ये सुविधाएं

    पिंक बस सारी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगी। इसमें सुरक्षा के दृष्टिकोण से जीपीएस व सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे। इसके अलावा प्रत्येक सीट के नीचे पैनिक बटन भी होगा। आपात स्थिति में पैनिक बटन दबाने पर कंट्रोल रूम को सूचना जाएगी। जिससे इसमें सफर करने वाले महिलाएं या अन्य लोगों को सुविधा मिलेगी।

    गाड़ी का टाइम टेबल जो भागलपुर डिपो के अंतर्गत चलेगी

    भागलपुर से दरभंगा

    • सुबह 6:05 की खुलेगी दरभंगा रात 8:35 बजे पहुंचेगी ।
    • अगले दिन दरभंगा से 7:45 बजे खुलेगी रात 10:10 पर भागलपुर पहुंचेगी।

    भागलपुर से मुजफ्फरपुर

    • सुबह 7:00 खुलेगी शाम 6:15 पर मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।
    • अगले दिन मुजफ्फरपुर से 7: 30 बजे खुलेगी जो भागलपुर शाम 6:45 पर पहुंचेगी

    भागलपुर से जोगबनी

    • सुबह 7:25 बजे खुलेगी जो जोगबनी 1:15 पर पहुंचेगी।
    • उसी दिन जोगबनी से दोपहर 2:10 पर खुलेगी जो रात 8:00 बजे भागलपुर पहुंचेगी।

    सुपौल से भागलपुर

    • यह बस सुपौल से 5:33 पर सुबह में खुलेगी जो 11:00 बजे भागलपुर पहुंचेगी।
    • पुनः भागलपुर से दोपहर 1:50 पर खुलेगी जो शाम 7:25 पर सुपौल पहुंचेगी।
    • वहीं दूसरी गाड़ी सुपौल से 8:22 पर खुलेगी जो भागलपुर दोपहर 1:45 में पहुंचेगी।
    • फिर ये बस भागलपुर से शाम 4:55 पर खुलेगी, जो रात 11:45 पर सुपौल पहुंचेगी।

    सहरसा से भागलपुर

    • पहली बस सहरसा से 6:00 बजे सुबह खुलेगी, जो भागलपुर 11:18 पर पहुंचेगी।
    • भागलपुर से यह बस दोपहर 12:55 पर खुलेगी, जो शाम 6:10 पर सहरसा पहुंचेगी।
    • दूसरी बस सहरसा से सुबह 7:55 पर खुलेगी जो भागलपुर दोपहर 1:10 में पहुंचेगी।
    • फिर भागलपुर से दोपहर 2:55 पर खुलेगी जो रात 8:10 पर सहरसा पहुंचेगी।

    साहेबगंज से पूर्णिया

    • बांका के साहेबगंज से 5:45 में यह बस खुलेगी जो भागलपुर होते हुए 12:15 बजे पूर्णिया पहुंचेगी।
    • वहीं फिर यह दोपहर पूर्णिया से 2:45 पर खुलेगी जो भागलपुर होते हुए साहेबगंज रात 9:45 में पहुंचेगी।

    बखरी से अमरपुर

    • बांका के अमरपुर से सुबह 5:00 यह बस खुलेगी जो भागलपुर होते हुए 10:45 बजे बखरी पहुंचेगी।
    • फिर यह बस सुबह 11: 05 बजे बखरी से खुलेगी जो खगड़िया भागलपुर के रास्ते शाम 4:45 बजे अमरपुर पहुंचेगी।

    भागलपुर परिवहन प्रमंडल से चलने वाली 24 बसों का रूट

    रूट बस की संख्या
    भागलपुर से दरभंगा 2
    भागलपुर से मुजफ्फरपुर 2
    सहरसा से भागलपुर 2
    जोगबनी से भागलपुर 2
    सुपौल से भागलपुर 2
    सूरजगढ़ से संग्रामपुर 2
    मुंगेर से चकाई 2
    सुपौल जमुआ से मुंगेर 2
    जमुई डिपो से नवादा डिपो 2
    साहिबगंज से पूर्णिया 1
    पूर्णिया से मुंगेर 1
    बखरी से अमरपुर 1
    मुंगेर से नवादा 1
    जमुई से बांका 1
    अमरपुर से जमुई 1

    ये भी पढ़ें

    Bihar Pink Bus: बिहार के 5 शहरों में चलेंगी 20 पिंक बसें, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे उद्घाटन

    भागलपुर से चलने वाली विक्रमशिला और गरीब रथ पर आया बड़ा अपडेट, यात्रियों को हो सकती है परेशानी