विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छठ का प्रसाद लेकर बनारस लौट रहा था UP का परिवार, ब‍िहार के कोहरे ने छीन लीं 2 जिंदगियां; 4 की सांसें अटकीं, कार चकनाचूर

Published: Thu, 19 Nov 2026 09:21 AM (IST)

Bhagalpur Bypass Road Accident Dense Fog Varanasi Family: भागलपुर में घने कोहरे के कारण हुए सड़क हादसे में छठ पूजा ...और पढ़ें

Bhagalpur Bypass Road Accident Dense Fog Varanasi Family: नाथनगर के किशनपुर-मनोहरपुर बायपास मोड़ पर अज्ञात वाहन ने कार में मारी जोरदार टक्कर

Bhagalpur Bypass Road Accident Dense Fog Varanasi Family: नाथनगर के किशनपुर-मनोहरपुर बायपास मोड़ पर अज्ञात वाहन ने कार में मारी जोरदार टक्कर

HighLights

  1. घने कोहरे के कारण भागलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा।

  2. छठ पूजा से लौट रहे वाराणसी के दो लोगों की मौत।

  3. चार गंभीर घायल, अज्ञात वाहन की तलाश जारी।

संवाद सूत्र, नाथनगर (भागलपुर)। Bhagalpur Bypass Road Accident Dense Fog Varanasi Family: जिले में मौसम बदलने के साथ ही घने कुहासे ने सड़कों पर कहर बरपाना शुरू कर दिया है। मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के किशनपुर-मनोहरपुर बायपास मोड़ पर बुधवार सुबह घने कोहरे और कम दृश्यता के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कार में जोरदार टक्कर मार दी।

इस भीषण दुर्घटना में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद चालक अज्ञात वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

बांका के आसमानीचक से छठ पूजा संपन्न कर बनारस लौट रहा था परिवार

मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के बनारस (वाराणसी) निवासी वंदना देवी और ननकू राय के रूप में हुई है। दुर्घटनाग्रस्त कार में कुल छह लोग सवार थे। जानकारी के अनुसार, ये सभी लोग बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत आसमानीचक निवासी नंद कुमार राय के घर लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा में शामिल होने आए थे। पूजा संपन्न होने के बाद बुधवार सुबह सभी कार से अपने घर बनारस लौट रहे थे।

जैसे ही उनकी कार किशनपुर-मनोहरपुर बायपास मोड़ के पास पहुंची, घने कुहासे के कारण सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने सीधी टक्कर मार दी।

Bhagalpur Fog Accident Varanasi Family Returning from Chhath 2 Dead (1)

चीख-पुकार सुन दौड़े ग्रामीण, मायागंज अस्पताल में चल रहा घायलों का इलाज

हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार और अफरातफरी मच गई। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े और तुरंत मधुसूदनपुर थाना पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों के सहयोग से क्षतिग्रस्त कार में फंसे चारों गंभीर रूप से घायलों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (मायागंज) भेजा गया, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

बायपास मोड़ पर कोहरे में बढ़ जाते हैं हादसे, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार मंडल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी पीड़ित बनारस के रहने वाले हैं और उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। फरार वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इस बायपास मोड़ पर कुहासे के दिनों में कम दृश्यता और वाहनों की अनियंत्रित रफ्तार के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

यह भी पढ़ें- बिहार के अररिया में भीषण सड़क हादसा: पुल से नीचे गिरी स्कॉर्पियो, सुपौल के 6 लोगों की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।