विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भागलपुर में दशहरा मेले के लिए नया ट्रैफिक रूट जारी, इन रास्तों में वाहनों की एंट्री बैन

Published: Sat, 17 Oct 2026 11:39 AM (IST)

भागलपुर में दुर्गापूजा और दशहरा मेले के लिए रविवार से नई यातायात व्यवस्था लागू होगी। इसमें प्रमुख मार्गों पर वाहनों ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. सप्तमी से विसर्जन तक यातायात प्रतिबंध लागू रहेगा

  2. कई प्रमुख मार्गों पर केवल पैदल आवाजाही होगी

  3. चार स्थानों पर वाहनों की पार्किंग व्यवस्था की गई

जागरण संवाददाता, भागलपुर। दुर्गापूजा में श्रद्धालुओं की भीड़ और जाम से निपटने के लिए शहर में नई यातायात व्यवस्था रविवार से लागू होगी।

सप्तमी से शुरू होकर प्रतिमा विसर्जन तक प्रभावी रहने वाली इस व्यवस्था के तहत प्रमुख बाजारों और पूजा पंडालों की ओर जाने वाले कई मार्गों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

इन रास्तों पर श्रद्धालुओं को पैदल ही आवाजाही करनी होगी। शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर भी रोक रहेगी। यातायात पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों और पार्किंग स्थलों का रूट चार्ट जारी किया है।

इन मार्गों पर केवल पैदल आवाजाही

- पुलिस लाइन मोड़ से कचहरी चौक और भीखनपुर गुमटी नंबर दो से कचहरी चौक।
- राजहंस होटल मोड़ से कचहरी चौक और घंटाघर से खलीफाबाग।
- डिक्सन मोड़ से घंटाघर तथा स्टेशन चौक से वेरायटी चौक।
- गिरधारी साह हटिया से वेरायटी चौक और कोतवाली चौक से खलीफाबाग।
- खलीफाबाग से मारवाड़ी पाठशाला होते हुए घंटाघर।
- सराय चौक से मंदरोजा चौक और मनाली चौक से कचहरी चौक।
- घंटाघर से डिक्सन मोड़ तक भी वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।

प्रमुख चौक-चौराहों पर बैरियर

खरीदारी और पूजा पंडालों में भीड़ को देखते हुए मुख्य बाजारों में वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। खलीफाबाग से वेरायटी चौक की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे।

डिक्सन मोड़ पर पटल बाबू रोड, अजंता सिनेमा और सब्जी मार्केट हटिया की ओर जाने वाले रास्तों पर बैरियर लगाए जाएंगे। घंटाघर चौक पर सुधा डेयरी के पास तथा शहीद भगत सिंह चौक पर पटल बाबू रोड, अजंता सिनेमा और खलीफाबाग की ओर जाने वाले रास्तों पर भी रोक रहेगी।

इसके अलावा शहीद चौक से हनुमान मंदिर होते हुए मुंदीचक, कोतवाली चौक से खलीफाबाग, स्टेशन चौक से वेरायटी चौक, खलीफाबाग से खरमनचक और पुलिस लाइन मोड़ से कचहरी चौक जाने वाले मार्गों पर बैरियर लगाए जाएंगे।

स्टेशन, विश्वविद्यालय और नाथनगर जाने के वैकल्पिक मार्ग

- स्टेशन जाने के लिए : तिलकामांझी चौक से पुलिस लाइन, इशाकचक थाना, भीखनपुर गुमटी नंबर तीन और भोलानाथ पुल होते हुए स्टेशन चौक पहुंचें।
- स्टेशन से तिलकामांझी जाने के लिए : स्टेशन चौक से कोतवाली चौक, नया बाजार, जोगसर थाना और मनाली चौक होकर जाएं।
- विश्वविद्यालय जाने के लिए : तिलकामांझी से मनाली चौक, जोगसर, नया बाजार और सराय चौक का मार्ग अपनाएं।
- नाथनगर जाने के लिए : स्टेशन चौक से एमपी द्विवेदी रोड, जब्बारचक और तातारपुर होकर जाएं।

चार स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था

मेले में आने वाले लोगों के वाहनों की पार्किंग के लिए चार स्थान निर्धारित किए गए हैं। इनमें रेलवे स्टेशन, घंटाघर स्थित टीचर ट्रेनिंग परिसर, डिक्सन मोड़ स्थित कोयला डिपो बस स्टैंड और घंटाघर से बड़ी पोस्ट आफिस के बीच सड़क किनारे उपलब्ध स्थान शामिल हैं।

ट्रैफिक डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि तिलकामांझी, कचहरी चौक, स्टेशन रोड, लोहिया पुल, मालगोदाम चौक, घंटाघर और खलीफाबाग समेत प्रमुख स्थानों पर 125 से अधिक जवान तैनात रहेंगे।

पेट्रोलिंग और क्विक रिस्पांस ट्रैफिक टीम भी गश्त करेगी। भीड़ और जरूरत के अनुसार यातायात व्यवस्था में बदलाव किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- खाकी को चुनौती, चार महीने बाद भी गिरफ्त से बाहर दुष्कर्म का आरोपित, जमुई में खुलेआम दे रहा धमकी

यह भी पढ़ें- मैथिली भाषा में राजनीति विज्ञान पढ़ना होगा आसान, पटना यूनिवर्सिटी में 3,800 शब्दों के मानकीकरण पर लगी मुहर