विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दुर्गा पूजा पर भागलपुर जाने से पहले देख लें ट्रैफिक प्लान, पूजा पंडाल जाने के लिए चलना होगा पैदल 

Published: Sun, 11 Oct 2026 12:42 PM (GMT+05:30)

भागलपुर में दुर्गा पूजा के दौरान यातायात व्यवस्था के लिए नया ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है।

एआई जनरेटेड फोटो

एआई जनरेटेड फोटो

HighLights

  1. मुख्य बाजारों में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

  2. पूजा पंडालों तक श्रद्धालुओं को पैदल जाना होगा।

  3. वाहन पार्किंग और वन-वे की विशेष व्यवस्था।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। दुर्गा पूजा के दौरान यातायात को व्यवस्थित रखने के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। शनिवार को अन्य दिनों की अपेक्षा भीड़ काफी बढ़ने के कारण खलीफाबाग, सुजानगंज बाजार, डॉ. राजेंद्र प्रसाद रोड, डीएन सिंह रोड, डॉ अमूल्यो घोष रोड में आवागमन की समस्या खड़ी होने की वजह से काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा।

इस समस्या के समाधान के लिए मुख्य बाजारों में वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। वन वे की व्यवस्था की गई है। वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था की गई है। ट्रैफिक संभालने के लिए बड़ी संख्या में जवानों की तैनाती की गई है।

यातायात विभाग तैयार रूट चार्ट के अनुसार पूजा पंडाल तक आपको पैदल ही जाना होगा। यह व्यवस्था सप्तमी के दोपहर से प्रभावी हो जाएगा। जो प्रतिमाओं के विसर्जन तक जारी रहेगा। दुर्गा पूजा के ट्रैफिक प्लान के मुताबिक 10 जगहों पर बैरियर लगाए जाएंगे।

इस क्षेत्र में दो पहिया और चार पहिया वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा। मेला दर्शन के दौरान गाड़ी पार्किंग करने के लिए चार जगह पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है, जिसमें टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज , डिक्शन मोड़, घंटाघर से बड़ी पोस्ट आफिस के बीच सड़क किनारे, रेलवे स्टेशन आदि जगहों पर भी आप अपनी गाड़ी को पार्क कर सकते हैं।

ट्रैफिक डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि मुख्य बाजारों सहित तिलकामांझी, कचहरी चौक, स्टेशन रोड, लोहिया पुल, मालगोदाम चौक, घंटाघर, खलीफाबाग सहित शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर 100 से अधिक जवानों की तैनाती की गई हैं। उन्होंने कहा कि परिस्थिति के अनुसार व्यवस्था में बदलाव भी संभव है।

इन जगहों पर लगाए जाएंगे बैरियर

1. डिक्सन मोड़ : पटल बाबू रोड, अजंता सिनेमा की तरफ जाने वाली मुख्य सड़क एवं सब्जी मार्केट हटिया की ओर जाने वाली सड़क
2. घंटाघर चौक की सुधा डायरी के पास
3. शहीद भगत सिंह चौक-पटलबाबू रोड, अजंता सिनेमा की तरफ जाने वाली सड़क व खलीफाबाग की ओर जाने वाली सड़क
4. मुंदीचक रोड वाली सड़क शहीद चौक के समीप हनुमान मंदिर से मुंदीचक की ओर जाने वाले रास्ते पर
5. कोतवाली चौक : खलीफाबाग की ओर जाने वाली सड़क
6. स्टेशन चौक: वेरायटी चौक की ओर जाने वाली सड़क
7. खलीफाबाग चौक से खरमनचक की ओर जाने वाली सड़क
8. पुलिस लाईन मोड़ के पास कचहरी चौक की ओर जाने वाली (पुलिस क्लब मोड़)

स्टेशन व नाथनगर विश्वविद्यालय के लिए इन रूट का करेंगे उपयोग

रूट नं-1: स्टेशन जाने के लिए तिलकामांझी चौक से पुलिस लाईन इशाकचक थाना, भीखनपुर गुमटी नंबर 3 से भोलानाथ पुल से स्टेशन चौक जा सकेगें
रूट नं-2: स्टेशन चौक से कोतवाली चौक नयाबाजार, जोगसर थाना से मनाली चौक होते हुए तिलकामांझी चौक
रुट नं-3: तिलकामांझी चौक से मनाली चौक, जोगसर, नयाबाजार, सराय चौक से विश्वविद्यालय की ओर जा सकेंगें।
रुट नं- 4: स्टेशन चौक से एमपी द्विवेदी रोड, जब्बार चक, ततारपुर होते हुए नाथनगर की ओर जा सकेंगें

इन रुटों पर पैदल चलना होगा

1. पुलिस लाइन मोड़ से कचहरी मोड़ तक
2. भीखनपुर गुमटी नं-2 से कचहरी चौक
3. राजहंस होटल मोड़ से कचहरी चौक
4. घंटाघर चौक से खलीफाबाग चौक
5. डिक्सन मोड़ से घंटाघर तक
6. स्टेशन चौक से वेरायटी चौक
7. गिरधारी साह हटिया से वेरायटी चौक
8. कोतवाली चौक से खलीफाबाग चौक
9. खलीफाबाग चौक से मारवाडी पाठशाला से घंटाघर चौक
10. सराय चौक से मंदरोजा चौक तक
11. मनाली चौक से कचहरी चौक तक
12. घंटाघर से डिक्सन मोड़

यहां करें वाहन पार्क

1.रेलवे स्टेशन पार्किंग
2.टीचर ट्रेनिंग घंटाघर पार्किंग
3.डिक्सन मोड़ कोयला डिपो बस स्टैंड
4.घंटाघर से बड़ी पोस्ट आफिस के बीच सड़क के किनारे

यह भी पढ़ें- विक्रमशिला सेतु बंद होने से परेशानी के बीच राहत, 3 घाटों में जहाज से बाइक ले जाने पर पाबंदी हटी 

यह भी पढ़ें- 98 लाख के गबन के बाद 4 हजार शिक्षकों पर आफत, सितंबर का वेतन अटका, ट्रेजरी ने लौटाया बिल, दुर्गापूजा से पहले बढ़ी चिंता