विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भागलपुर में अब 'अनाथ और बेसहारा' नहीं कहलाएंगे बाल गृह के बच्चे: DM अलंकृता पांडेय ने दी ऐसी सौगात, हर तरफ ही तारीफ

Published: Fri, 20 Nov 2026 12:37 PM (IST)

Bhagalpur DM Alankrita Pandey Child Protection Homes Initiative SSP Pramod Kumar Yadav: भागलपुर जिला प्रशासन बच्चों के सुरक्षित भविष्य और बेहतर माहौल के लिए सक्रिय है। जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय बाल गृहों का निरीक्षण कर शिक्षा, स्वास्थ्य व सुरक्षा में सुधार कर रही हैं, जिससे बच्चों को आत्मनिर्भर बनने के अवसर मिल रहे हैं।

Bhagalpur DM Alankrita Pandey Child Protection Homes Initiative SSP Pramod Kumar Yadav:

Bhagalpur DM Alankrita Pandey Child Protection Homes Initiative SSP Pramod Kumar Yadav:

HighLights

  1. DM अलंकृता पांडेय ने बाल गृहों का नियमित निरीक्षण किया।

  2. बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया।

  3. दीपावली पर बच्चों के साथ खुशियां बांटीं, पोषण में सुधार दिखा।

ललन तिवारी,  भागलपुर। Bhagalpur DM Alankrita Pandey Child Protection Homes Initiative SSP Pramod Kumar Yadav:बचपन को सुरक्षित माहौल और बेहतर भविष्य देने की दिशा में भागलपुर जिला प्रशासन ने अपनी पहल तेज कर दी है। बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय लगातार समीक्षा बैठकें कर रही हैं, तो दूसरी ओर स्वयं बाल गृह, बालिका गृह और पर्यवेक्षण गृह का निरीक्षण कर जमीनी व्यवस्थाओं का जायजा भी ले रही हैं।

प्रशासन की इस सक्रियता का असर अब धरातल पर दिखने लगा है। उद्देश्य साफ है कि संरक्षण की जरूरत वाले बच्चों को केवल आश्रय ही न मिले, बल्कि उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य और आत्मनिर्भर बनने का पूरा अवसर भी प्राप्त हो।

समीक्षा से लेकर निरीक्षण तक, लगातार प्रशासनिक सक्रियता

बीते 6 अगस्त 2026 को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई थी। इसमें बाल गृह, बालिका गृह, पर्यवेक्षण गृह और विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में रह रहे बच्चों की सुविधाओं की गहन समीक्षा की गई। डीएम ने सिविल सर्जन को बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच, आवश्यक दवाओं और समय पर उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Bhagalpur DM Alankrita Pandey Boosts Child Care Welfare (1)

इसके साथ ही शिक्षा विभाग को विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की पढ़ाई के लिए विशिष्ट शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति करने को कहा गया। बैठक में बाल तस्करी पर सख्ती से रोक लगाने, किशोर न्याय अधिनियम का पूर्ण अनुपालन कराने और अधिक से अधिक पात्र बच्चों को परवरिश योजना से जोड़ने पर जोर दिया गया। इसी कड़ी में डीएम के निर्देश पर 18 अगस्त को बाल गृह एवं बालिका गृह में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाया गया, जहां चिकित्सकों की टीम ने बच्चों का परीक्षण कर दवाएं दीं और उन्हें स्वच्छता व स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया।

विशेष बच्चों की पढ़ाई और जीवन कौशल प्रशिक्षण पर जोर

24 सितंबर को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला निरीक्षण समिति ने बाल देखरेख संस्थानों का जायजा लिया। इस दौरान बच्चों के रहन-सहन, स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा और पोषण की व्यवस्था देखी गई। डीएम ने विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों से जांच व उपचार कराने तथा सप्ताह में कम से कम दो दिन विशिष्ट शिक्षकों को संस्थानों में सेवा देने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो।

इसके बाद 28 सितंबर को डीएम अलंकृता पांडेय और एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने संयुक्त रूप से पर्यवेक्षण गृह का औचक निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा, परामर्श और जीवन कौशल प्रशिक्षण की समीक्षा करते हुए नियमित मार्गदर्शन उपलब्ध कराने पर जोर दिया, ताकि ये बच्चे आत्मविश्वास के साथ समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें।

दीपावली की खुशियां बच्चों संग बांटीं, पोषण सुधार की भी उम्मीद

प्रशासनिक सख्ती के साथ-साथ संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए जिलाधिकारी 6 नवंबर को बाल गृह एवं बालिका गृह पहुंचीं और वहां आवासित बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। उन्होंने बच्चों से आत्मीय संवाद किया और अधिकारियों को उनकी बेहतर देखभाल का निर्देश दिया।

Bhagalpur DM Alankrita Pandey Boosts Child Care Welfare (2)

आंकड़ों के लिहाज से भी बच्चों के पोषण स्तर में सुधार के संकेत मिले हैं। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS) के अनुसार भागलपुर में पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों में उम्र के अनुपात में कम लंबाई (स्टंटिंग) का प्रतिशत 2015-16 के 46.6 प्रतिशत से घटकर 2019-20 में 40 प्रतिशत पर आ गया है।

हालांकि, मौजूदा स्थिति के आकलन के लिए नए आंकड़ों की आवश्यकता है, लेकिन प्रशासन की निरंतर निगरानी से उम्मीद जगी है कि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के जरूरतमंद बच्चों तक प्रभावी ढंग से पहुंचेगा।

यह भी पढ़ें- भागलपुर के लिए बड़ी खबर: दिल्ली-वाराणसी के लिए वंदे भारत व पुणे के लिए नई ट्रेन; सुल्तानगंज में ठहरेगी विक्रमशिला!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।