क्या छठ के पहले शिक्षकों को मिल जाएगा वेतन? भागलपुर DEO ने शिक्षकों के कार्यालय आने पर रोक लगा दी है
Bhagalpur Teacher Salary Payment Chhath DEO Order: भागलपुर डीईओ ने छठ से पहले शिक्षकों के वेतन भुगतान में तेजी लाने ...और पढ़ें

Bhagalpur Teacher Salary Payment Chhath DEO Order: प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
डीईओ ने शिक्षकों के कार्यालय आने पर रोक लगाई।
छठ से पहले वेतन भुगतान में तेजी लाना लक्ष्य।
6,000 से अधिक शिक्षकों को वेतन मिला।
जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bhagalpur Teacher Salary Payment Chhath DEO Order: लोक आस्था के महापर्व छठ से पहले शिक्षकों के बैंक खातों में वेतन राशि पहुंचाने की कवायद के बीच भागलपुर शिक्षा विभाग ने एक कड़ा और अप्रत्याशित कदम उठाया है। वेतन विपत्र तैयार करने की प्रक्रिया में तेजी लाने और अनावश्यक व्यवधान से बचने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) ने शिक्षकों और अन्य कर्मियों के जिला शिक्षा कार्यालय आने पर अस्थायी रोक लगा दी है।
डीईओ द्वारा जारी आधिकारिक आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि जब तक सभी कोटि के शिक्षकों का वेतन विपत्र अंतिम रूप से तैयार कर कोषागार (ट्रेजरी) नहीं भेज दिया जाता, तब तक कोई भी शिक्षक या शिक्षकेत्तर कर्मी कार्यालय परिसर में नहीं आएंगे। आदेश में इस पाबंदी की मुख्य वजह वेतन विपत्र तैयार करने के दौरान 'मेकर' और 'चेकर' स्तर पर होने वाले तकनीकी व ऑनलाइन कार्यों में लगातार उत्पन्न हो रही बाधा को बताया गया है। इसके साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि कोई अनावश्यक रूप से कार्यालय पहुंचकर सरकारी कार्य में व्यवधान डालेगा, तो उसके विरुद्ध कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
देर रात तक कार्यालय में डटे रहे DEO और DPO
इधर, वेतन भुगतान की प्रक्रिया को समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराने के लिए विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। मंगलवार की रात करीब 10 बजे तक जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) स्वयं शिक्षा भवन स्थित कार्यालय में मौजूद रहे और कंप्यूटर ऑपरेटरों व कर्मियों के साथ बैठकर भुगतान से जुड़ी फाइलों और ऑनलाइन प्रविष्टियों की निरंतर निगरानी करते रहे।
6 हजार से अधिक शिक्षकों के खाते में भेजी गई राशि
शिक्षा विभाग से प्राप्त ताजा जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात तक जिले के 6 हजार से अधिक शिक्षकों का वेतन भुगतान सफलतापूर्वक किया जा चुका है। शेष बचे शिक्षकों के विपत्रों को तेजी से निपटाया जा रहा है।
संबंधित शाखा के कर्मियों को बुधवार सुबह नौ बजे तक हर हाल में सभी छूटे हुए शिक्षकों का वेतन भुगतान कार्य शत-प्रतिशत पूरा करने का कड़ा निर्देश दिया गया है। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि भुगतान की संपूर्ण प्रक्रिया पूरी करने और उसकी अद्यतन रिपोर्ट सक्षम पदाधिकारी को सौंपने के उपरांत ही कोई भी कर्मी कार्यालय छोड़ सकेगा। छठ महापर्व से पहले वेतन मिलने से शिक्षकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।