विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

परिसीमन के बाद भागलपुर में 3 लोकसभा क्षेत्र बनने की संभावना, 7 से बढ़कर 11 हो जाएंगी विधानसभा सीटें  

Published: Sun, 29 Nov 2026 10:47 PM (GMT+05:30)

परिसीमन के बाद भागलपुर जिले में विधानसभा सीटों की संख्या 7 से बढ़कर 10-11 हो सकती है। इसके साथ ही नवगछिया, सुल्तानगंज और तारापुर नाम से तीन नए लोकसभा क्षेत्र बनने की प्रबल संभावना है।

भागलपुर जिले का नक्शा। फोटो सोर्स - bhagalpur.nic.in

भागलपुर जिले का नक्शा। फोटो सोर्स - bhagalpur.nic.in

HighLights

  1. भागलपुर में विधानसभा सीटें 7 से बढ़कर 10-11 हो सकती हैं।

  2. नवगछिया, सुल्तानगंज, तारापुर नए लोकसभा क्षेत्र बनने की संभावना।

  3. जनगणना और भौगोलिक स्थिति पर आधारित होंगे नए निर्वाचन क्षेत्र।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। यदि परिसीमन के बाद बिहार विधानसभा की सीटों में 50 प्रतिशत की वृद्धि होती है, तो भागलपुर जिले में वर्तमान सात विधानसभा क्षेत्रों के स्थान पर 10 या 11 विधानसभा क्षेत्रों के गठन की संभावना बढ़ जाएगी।

नवगछिया, सुल्तानगंज और तारापुर लोकसभा क्षेत्र घोषित हो सकता है। तारापुर के लोकसभा क्षेत्र बनने की संभवना सबसे अधिक है। तारापुर, हवेली खड़गपुर, सुल्तानगंज, शाहकुंड, शंभुगंज, बेलहर प्रखंड को शामिल नया लोकसभा क्षेत्र बनाया जा सकता है।

हालांकि चर्चा है कि कटोरिया विधानसभा क्षेत्र को भी तारापुर लोकसभा क्षेत्र में शामिल किया जा सकता है। प्रो. राणा चंद्र भानू का कहना है कि तारापुर या सुल्तानगंज नाम से लोकसभा क्षेत्र बनने की प्रवल संभावना है। इसमें नाथनगर विधानसभा के कुछ क्षेत्र को भी शामिल किया जा सकता है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

राजनीति विज्ञान विभाग के वरीय प्राध्यापक प्रो. विवेक हिंद का कहना है कि वर्ष 2011 की जनगणना, प्रशासनिक संरचना और भौगोलिक परिस्थितियों के आधार पर नवगछिया, शाहकुंड, सबौर और सन्हौला नए विधानसभा क्षेत्रों के संभावित नाम हो सकते हैं।

इसके अतिरिक्त जगदीशपुर और गोराडीह भी परिसीमन की प्रक्रिया में महत्त्वपूर्ण हो सकते हैं। नवगछिया और खरीक की संयुक्त जनसंख्या लगभग 2.87 लाख तथा सबौर और गोराडीह की संयुक्त जनसंख्या लगभग 2.89 लाख है। इस दृष्टि से इन क्षेत्रों के पुनर्गठन का जनसांख्यिकीय आधार मौजूद है।

इसके अतिरिक्त गंगा के उत्तर और दक्षिण के क्षेत्रों की विशिष्ट भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए नवगछिया अथवा विक्रमशिला के नाम से एक अतिरिक्त लोकसभा क्षेत्र के गठन पर भी चर्चा की जा सकती है।

वहीं, नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर व बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के अलावा कटिहार लोकसभा क्षेत्र के कोढ़ा और कटिहार और खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के परवत्ता और बेलदौर विधानसभा क्षेत्र को मिलाकर नवगछिया लोकसभा क्षेत्र बनाया जा सकता है।

पूर्व सांसद अनिल यादव का कहा है कि बिहपुर और गोपालपुर पहले खगड़िया लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा था। बांका जिले के धोरैया विधानसभा क्षेत्र भागलपुर लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा था।

यह भी पढ़ें- CM सम्राट के पिता से मिलने पहुंचे सिपाही चालक के अभ्यर्थी, 88 दिनों से पटना में कर रहे थे आंदोलन 



देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।