विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भागलपुर BJP के बड़े नेता ने छोड़ दी पार्टी, कहा- अब NDA को करेंगे मजबूत, 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' के हुए दीवाने

Published: Mon, 16 Nov 2026 10:53 AM (IST)

Bhagalpur BJP Treasurer Ashwini Joshi Monty Joins LJP Ram Vilas : भागलपुर भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष अश्विनी जोशी 'मोन्टी' ने ...और पढ़ें

Bhagalpur BJP Treasurer Ashwini Joshi Monty Joins LJP Ram Vilas : चिराग पासवान को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत करते अश्विनी जोशी 'मोन्टी'।

Bhagalpur BJP Treasurer Ashwini Joshi Monty Joins LJP Ram Vilas : चिराग पासवान को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत करते अश्विनी जोशी 'मोन्टी'।

HighLights

  1. अश्विनी जोशी 'मोन्टी' ने भाजपा छोड़ लोजपा (रामविलास) का दामन थामा।

  2. पटना में प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक ने दिलाई पार्टी की सदस्यता।

  3. एनडीए को मजबूत करना और 'बिहार फर्स्ट' विजन प्राथमिकता।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bhagalpur BJP Treasurer Ashwini Joshi Monty Joins LJP Ram Vilas : भागलपुर की स्थानीय राजनीति में सोमवार को एक बड़ा बदलाव देखने को मिला। भागलपुर भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष, नगर निगम के वार्ड पार्षद एवं सशक्त स्थायी समिति के सदस्य अश्विनी जोशी 'मोन्टी' ने भाजपा छोड़कर अपने अनेक समर्थकों के साथ पटना में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का दामन थाम लिया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक ने उन्हें विधिवत रूप से सदस्यता दिलाई।

सांसद राजेश वर्मा और मंत्रियों की मौजूदगी में ली सदस्यता

पटना में आयोजित इस मिलन समारोह के अवसर पर खगड़िया के सांसद राजेश वर्मा, बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री संजय सिंह, गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान, विधायक बाबूलाल शौर्य एवं लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय प्रवक्ता यामिनी मिश्रा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक ने कहा कि अश्विनी जोशी 'मोन्टी' का सामाजिक और राजनीतिक जीवन में लंबा अनुभव रहा है। उनका संगठनात्मक कौशल, कार्यक्षमता और जनसंपर्क पार्टी के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। वहीं, खगड़िया सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि मोन्टी पिछले करीब 20 वर्षों से सामाजिक व राजनीतिक जीवन में पूरी निष्ठा से सक्रिय हैं।

जनता के बीच उनकी मजबूत पकड़ और नेतृत्व क्षमता से भागलपुर में संगठन को नई मजबूती मिलेगी। उपस्थित मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं ने भी उनका स्वागत करते हुए कहा कि जिला स्तर पर संगठन विस्तार में ऐसे ऊर्जावान नेताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

Bhagalpur BJP Leader Ashwini Joshi Monty Joins LJP Ram Vilas

अश्विनी जोशी 'मोन्टी' का संक्षिप्त परिचय 

  • राजनीतिक संकल्प: अश्विनी जोशी 'मोन्टी' ने कहा है कि वे अब लोजपा (रामविलास) के माध्यम से एनडीए (NDA) को मजबूत करेंगे और संगठन को नई ऊंचाई देंगे।

  • नगर निगम में भूमिका: वे वर्तमान में भागलपुर नगर निगम के वार्ड संख्या-38 से पहली बार पार्षद निर्वाचित हुए हैं और निगम की सशक्त स्थायी समिति के सदस्य भी हैं।

  • भाजपा व भाजयुमो में दायित्व: पूर्व में वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला प्रवक्ता और जिला कोषाध्यक्ष का दायित्व संभाल चुके हैं; इसके अलावा वे भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) में जिला महामंत्री और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भी रह चुके हैं।

  • वैचारिक जुड़ाव: अश्विनी जोशी 'मोन्टी' वर्ष 1994 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े हुए हैं।

  • व्यावसायिक व सामाजिक पहचान: वे भागलपुर के प्रतिष्ठित व्यवसायी हैं और चैंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यसमिति सदस्य हैं। साथ ही वे मारवाड़ी युवा मंच के बिहार प्रदेश के राजनीतिक फोरम के चेयरमैन भी हैं।

  • बिहारी विजन को जन-जन तक पहुंचाना प्राथमिकता

    पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद अश्विनी जोशी 'मोन्टी' ने कहा कि वे अपने दो दशकों के सामाजिक और राजनीतिक अनुभव का पूरा उपयोग लोजपा (रामविलास) को मजबूत बनाने में करेंगे। उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन को और अधिक सशक्त करना तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के संकल्प 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' के विजन को बिहार के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

    उन्होंने विश्वास दिलाया कि भागलपुर सहित पूरे प्रदेश में युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में संगठन से जोड़ने और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने के लिए वे पूरी ईमानदारी व निष्ठा से कार्य करेंगे।

    यह भी पढ़ें- ब‍िहार के अंग प्रदेश से सीधा जुड़ेगा मिथिलांचल; बिहपुर-वीरपुर NH-106 का उद्घाटन करेंगे PM नरेन्‍द्र मोदी

    देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।