विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार बोर्ड इंटर सेंटअप परीक्षा आज से, 23 नवंबर से मैट्रिक की बारी; भागलपुर में 1.07 लाख छात्र देंगे एग्जाम

Published: Thu, 19 Nov 2026 07:59 AM (IST)

Bhagalpur Bihar Board Matric Inter Sent Up Exam 19 November 2026: भागलपुर जिले में बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट सेंटअप परीक्षा ...और पढ़ें

Bhagalpur Bihar Board Matric Inter Sent Up Exam 19 November 2026: भागलपुर में आज से इंटरमीडिएट सेंटअप परीक्षा।

Bhagalpur Bihar Board Matric Inter Sent Up Exam 19 November 2026: भागलपुर में आज से इंटरमीडिएट सेंटअप परीक्षा।

HighLights

  1. इंटर सेंटअप परीक्षा 19 नवंबर से, मैट्रिक 23 नवंबर से।

  2. भागलपुर में 1.07 लाख छात्र परीक्षा में होंगे शामिल।

  3. वार्षिक परीक्षा हेतु सेंटअप में उत्तीर्ण होना अनिवार्य।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bhagalpur Bihar Board Matric Inter Sent Up Exam 19 November 2026: जिले में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की इंटरमीडिएट की सेंटअप (जांच) परीक्षा गुरुवार (19 नवंबर) से शुरू हो रही है। वहीं, मैट्रिक की सेंटअप परीक्षा 23 नवंबर से आयोजित की जाएगी। जिले के 285 माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग और विद्यालय प्रशासनों ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

इस बार भागलपुर जिले से कुल 1,07,732 विद्यार्थी इस जांच परीक्षा में शामिल होकर अपनी तैयारी परखेंगे। इनमें मैट्रिक के 48,317 और इंटरमीडिएट के 59,415 परीक्षार्थी शामिल हैं।

28 नवंबर तक चलेगी इंटर की परीक्षा, शामिल होना है अनिवार्य

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, इंटरमीडिएट की सेंटअप परीक्षा 19 से 28 नवंबर तक आयोजित होगी, जबकि मैट्रिक की परीक्षा 23 से 27 नवंबर तक चलेगी। बिहार बोर्ड के नियमों के अनुसार, वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने के लिए इस सेंटअप परीक्षा में उपस्थित होना और उत्तीर्ण होना सभी पंजीकृत विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य है।

परीक्षा में अनुपस्थित रहने या असफल होने वाले छात्र-छात्राओं का एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा और उन्हें वार्षिक परीक्षा से वंचित होना पड़ सकता है। इसी कारण सभी विद्यालयों ने विद्यार्थियों को इसमें अनिवार्य रूप से शामिल होने की हिदायत दी है।

प्रैक्टिकल परीक्षा की तिथियां भी घोषित, दिव्यांगों को मिलेगी विशेष राहत

बोर्ड ने सैद्धांतिक परीक्षा के साथ ही प्रायोगिक (प्रैक्टिकल) परीक्षा का कार्यक्रम भी तय कर दिया है। इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षा 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक संबंधित स्कूलों और कॉलेजों में होगी, जबकि मैट्रिक की प्रायोगिक परीक्षा 28 नवंबर को ली जाएगी।

परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने और उसे समझने के लिए निर्धारित परीक्षा अवधि के अतिरिक्त 15 मिनट का कूल-ऑफ टाइम (अतिरिक्त समय) दिया जाएगा।

इसके साथ ही दिव्यांग और दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केंद्रों पर विशेष मानवीय व्यवस्था की गई है। जो विद्यार्थी स्वयं लिखने में असमर्थ हैं, उन्हें नियमानुसार लेखक (Scribe) रखने की अनुमति होगी। ऐसे परीक्षार्थियों को परीक्षा के दौरान प्रत्येक घंटे पर 20 मिनट का अतिरिक्त क्षतिपूर्ति समय भी दिया जाएगा। विद्यालय स्तर पर शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन के लिए व्यापक निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- भागलपुर में 1500 से अधिक शिक्षकों का अक्टूबर का वेतन अटका: HRA व CTA में गड़बड़ी पर DEO सख्त, BEO से मांगा जवाब

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।