विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भागलपुर के बियाडा घाट पर पुलिस ने जहाज से यात्रियों को उतारा; क्या अब लोगों को बाबूपुर घाट से गंगा पार करना होगा?

Published: Thu, 19 Nov 2026 09:38 AM (IST)

Bhagalpur BIADA Ganga Ghat Ferry Crowd Water Level Babupur Ghat: छठ के बाद भागलपुर के बियाडा गंगा घाट पर यात्रियों ...और पढ़ें

Bhagalpur BIADA Ganga Ghat Ferry Crowd Water Level Babupur Ghat: छठ के बाद भागलपुर के बियाडा गंगा घाट पर उमड़ी भारी भीड़

Bhagalpur BIADA Ganga Ghat Ferry Crowd Water Level Babupur Ghat: छठ के बाद भागलपुर के बियाडा गंगा घाट पर उमड़ी भारी भीड़

HighLights

  1. छठ के बाद बियाडा घाट पर यात्रियों की भारी भीड़।

  2. पुलिस ने क्षमता से अधिक यात्रियों को जलयान से उतारा।

  3. घटते जलस्तर से बाबूपुर घाट पर शिफ्ट होगी फेरी।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bhagalpur BIADA Ganga Ghat Ferry Crowd Water Level Babupur Ghat: लोकआस्था के महापर्व छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान संपन्न होते ही गंगा पार आवागमन करने वाले यात्रियों की भारी भीड़ जलयानों पर उमड़ पड़ी है। शहर के बियाडा गंगा घाट पर यात्रियों की संख्या जलयानों की निर्धारित क्षमता से कहीं अधिक पहुंच गई है।

खासकर शाम के समय दोनों ओर से यात्रियों की आवाजाही बढ़ने पर घाट पर अफरातफरी और धक्का-मुक्की जैसी स्थिति बन रही है। यात्रियों के इस भारी दबाव के सामने वर्तमान जलयान सेवा की व्यवस्था कम पड़ती दिखाई दे रही है।

ओवरलोडिंग रोकने को पुलिस सख्त, जलयान से उतारे जा रहे यात्री

संभावित दुर्घटनाओं को टालने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। जलयानों में क्षमता से अधिक यात्रियों को सवार नहीं होने दिया जा रहा है। कई बार स्थिति ऐसी बन रही है कि पुलिस को नियम तोड़कर चढ़े यात्रियों को जलयान से बलपूर्वक नीचे उतारना पड़ रहा है।

इसके बावजूद कई यात्री घर या कार्यस्थल पहुंचने की जल्दी और जरूरी काम का हवाला देकर जबरन सवार होने की कोशिश करते दिख रहे हैं। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए जलयान संचालकों ने फेरी (चक्कर) की संख्या बढ़ाई है, लेकिन इसके बावजूद सैकड़ों यात्रियों को समय पर जलयान नहीं मिल पा रहा है।

Bhagalpur BIADA Ghat Ferry Crowd Water Level Drop Babupur Shift (1)

जाम और कीचड़ ने बढ़ाई मुश्किल, जेटी छोड़ किनारे से जा रहे यात्री

एक तरफ जलयान का लंबा इंतजार और दूसरी तरफ घाट तक पहुंचने में लग रहे जाम और कीचड़ ने यात्रियों की परेशानी को दोगुना कर दिया है। लंबे इंतजार के बाद घाट पहुंचने वाले लोग जल्द जलयान पकड़ने की हड़बड़ी में निर्धारित जेटी (Jetty) तक जाने के बजाय सीधे गंगा किनारे की ओर बढ़ जाते हैं।

इस जल्दबाजी के कारण कई यात्री गहरे कीचड़ में फंस रहे हैं। ऐसे यात्रियों को कीचड़ से निकालकर सुरक्षित जलयान तक पहुंचाना भी घाट कर्मियों और पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ है।

घटते जलस्तर का असर, बाबूपुर घाट से चल सकते हैं जलयान

आने वाले दिनों में यात्रियों के आवागमन का रूट भी बदल सकता है। गंगा का जलस्तर लगातार घटने से बियाडा घाट से जलयान संचालन पर सीधा असर पड़ने की आशंका है। जलयान संचालकों के अनुसार, बियाडा गंगा घाट पर पानी तेजी से कम हो रहा है, जिससे यहां बड़े जलयानों को लगाने और चलाने में परेशानी होने लगी है।

वहीं, बाबूपुर गंगा घाट पर फिलहाल पर्याप्त पानी उपलब्ध है। संचालकों का कहना है कि यदि जलस्तर में और गिरावट आती है, तो जलयान सेवा को बियाडा से हटाकर बाबूपुर घाट से संचालित करना पड़ सकता है, जिससे यात्रियों के आवागमन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव होगा।

यह भी पढ़ें- भागलपुर में विक्रमशिला सेतु के चौथे हिस्से पर गर्डर लॉन्चिंग और स्लैब की ढलाई का काम शुरू, 15 दिसंबर है डेडलाइन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।