भागलपुर : बटेश्वर स्थान-कटारिया के बीच रेल सह सड़क पुल की घोषणा : गोड्डा MP निशिकांत दुबे को लोगों ने कहा- Thank You
Bateshwarsthan Kataria Ganga Rail Cum Road Bridge Bhagalpur Nishikant Dubey: भागलपुर के कहलगांव में बटेश्वर स्थान और कटारिया के बीच ...और पढ़ें

Bateshwarsthan Kataria Ganga Rail Cum Road Bridge Bhagalpur Nishikant Dubey: सांसद और रेल मंत्री।
HighLights
पुल से विक्रमशिला महाविहार की ऐतिहासिक महत्ता बढ़ेगी।
झारखंड, पूर्व-उत्तर बिहार के बीच व्यापारिक जुड़ाव मजबूत होगा।
ग्रामीण इलाके फोर लेन सड़क मार्ग से जुड़ेंगे और विकास होगा।
संवाद सूत्र, कहलगांव (भागलपुर)। Bateshwarsthan Kataria Ganga Rail Cum Road Bridge Bhagalpur Nishikant Dubey: भागलपुर जिले के कहलगांव अंतर्गत बटेश्वर स्थान और कटारिया के बीच गंगा नदी पर बनने वाले रेल पुल के साथ सड़क पुल (रेल सह सड़क पुल) निर्माण की घोषणा से पूरे इलाके के लोगों में जबरदस्त खुशी और उत्साह है। इस ऐतिहासिक सौगात को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, किसानों और ग्रामीणों ने गोड्डा के सांसद डॉ. निशिकांत दुबे को बधाई देते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया है।
प्राचीन विक्रमशिला की बढ़ेगी महत्ता, केंद्रीय विश्वविद्यालय की राह होगी आसान
अंतिचक पंचायत की मुखिया ललिता देवी ने इस घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि रेल सह सड़क पुल के निर्माण से प्राचीन विक्रमशिला महाविहार की ऐतिहासिक महत्ता और बढ़ेगी तथा केंद्रीय विश्वविद्यालय तक लोगों की पहुंच बेहद आसान हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ किसानों और आम नागरिकों को गंगा पार आने-जाने में बड़ी सुविधा मिलेगी, जिससे पूरे इलाके का चौमुखी विकास होगा। वहीं, ओरियप पंचायत के मुखिया ने भी सांसद के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इस पुल के बनने से क्षेत्र की तकदीर बदलेगी और गंगा पार की दूरी काफी कम हो जाएगी।
झारखंड, पूर्व बिहार और उत्तर बिहार के बीच बढ़ेगा सीधा व्यापारिक जुड़ाव
पूर्व मुखिया त्रिभुवन शेखर झा उर्फ बाबू झा ने कहा कि इस सेतु के निर्माण से पौराणिक धार्मिक स्थल बटेश्वर स्थान की महत्ता और बढ़ेगी तथा स्थानीय किसानों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा। इसके माध्यम से झारखंड, पूर्व बिहार और उत्तर बिहार के बीच व्यापारिक जुड़ाव को नई गति मिलेगी।
फोर लेन से जुड़ेगा ग्रामीण इलाका, लौटेगी मथुरापुर हाट की रौनक
मथुरापुर पंचायत के पूर्व मुखिया जैनेंद्र कुमार पिंटू ने पुल निर्माण की मंजूरी को सांसद निशिकांत दुबे के निरंतर प्रयासों का नतीजा बताया। उनके अनुसार, इस पुल से उत्तर बिहार, दक्षिण बिहार और झारखंड का सीधा संपर्क स्थापित होगा, व्यापार को गति मिलेगी और ऐतिहासिक मथुरापुर हाट की पुरानी रौनक फिर से लौटेगी।
इसके साथ ही पूरा ग्रामीण इलाका फोर लेन सड़क मार्ग से जुड़ जाएगा। वहीं, ग्रामीण बबलू मोदी सहित अन्य क्षेत्रवासियों ने कहा कि पुल बनने से भवानीपुर गांव की तकदीर बदलेगी और यह क्षेत्र विकास के राष्ट्रीय मानचित्र पर अपनी मजबूत पहचान बनाएगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।