विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छह महापर्व : भागलपुर के बांस सूप-डलिया की बिहार-झारखंड में बढ़ी मांग; पटना से गोड्डा तक आपूर्ति, ₹200 जोड़ा है दाम

Published: Wed, 11 Nov 2026 06:59 AM (IST)

Bhagalpur Bamboo Soop Dalia Chhath Puja Demand: छठ महापर्व के नजदीक आते ही भागलपुर में बांस से बने सूप और ...और पढ़ें

Bhagalpur Bamboo Soop Dalia Chhath Puja Demand: तुलसीपुर, नारायणपुर व अलीगंज में कारीगर जुटे

Bhagalpur Bamboo Soop Dalia Chhath Puja Demand: तुलसीपुर, नारायणपुर व अलीगंज में कारीगर जुटे

HighLights

  1. भागलपुर के बांस सूप-डलिया की मांग बढ़ी।

  2. बिहार-झारखंड के बाजारों में हो रही आपूर्ति।

  3. कारीगर दिन-रात सूप-डलिया बनाने में जुटे।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bhagalpur Bamboo Soop Dalia Chhath Puja Demand:  लोक आस्था के महापर्व छठ के नजदीक आते ही सिल्क सिटी भागलपुर में बांस से बने पारंपरिक सूप और डलिया का कुटीर कारोबार पूरे शबाब पर पहुंच गया है। इस बार भागलपुर के कुशल कारीगरों द्वारा तैयार किए गए बांस के सूप और डलिया की मांग न केवल जिले और आसपास के क्षेत्रों में है, बल्कि पड़ोसी राज्य झारखंड के विभिन्न बाजारों में भी इसकी भारी आपूर्ति की गई है।

भागलपुर की मंडियों और कार्यशालाओं से तैयार सूप व डलिया की बड़ी खेप राजधानी पटना, पूर्णिया, जमालपुर और मुंगेर के साथ-साथ झारखंड के गोड्डा और साहिबगंज भेजी गई है। इससे स्थानीय कारीगरों के पारंपरिक हस्तशिल्प को अंतरराज्यीय स्तर पर बड़ा बाजार मिला है।

तुलसीपुर, नारायणपुर और अलीगंज में दिन-रात काम में जुटे कारीगर

शहर के तुलसीपुर, नारायणपुर और अलीगंज मोहल्लों में छठ पूजा को देखते हुए कई सप्ताह पहले से ही सूप और डलिया बनाने का काम शुरू कर दिया गया था। इन इलाकों में बुनकर और महादलित परिवार की महिलाएं व पुरुष दिन-रात बांस की महीन तीलियों से सूप बुनने और डलिया को आकार देने में जुटे हैं।

कारोबारियों का कहना है कि बेहतर गुणवत्ता के लिए झारखंड के वनांचल क्षेत्रों से कच्चा बांस मंगाया गया था। यहां के अनुभवी कारीगरों ने उस कच्चे माल को तराश कर मजबूत, टिकाऊ और आकर्षक सूप-डलिया का रूप दिया है। गुणवत्ता और उचित दाम के चलते पड़ोसी जिलों के व्यापारी सीधे यहां आकर थोक खरीदारी कर रहे हैं।

₹200 जोड़ा सूप और ₹300 तक डलिया, लोहिया पुल पर बढ़ी रौनक

शहर के लोहिया पुल के पास सूप-डलिया के प्रमुख विक्रेता विजय मलिक ने बताया कि इस बार झारखंड और सीमावर्ती जिलों से काफी पहले ही थोक ऑर्डर मिल गए थे। भागलपुर के सूप की बुनावट और फिनिशिंग को बाहर के व्यापारी काफी पसंद करते हैं, जिसके चलते यहां से भारी मात्रा में माल बाहर भेजा गया है।

वहीं, स्थानीय बाजार में खुदरा खरीदारी भी रफ्तार पकड़ चुकी है। विक्रेता राजू के अनुसार, वर्तमान में सामान्य बांस का सूप लगभग 200 रुपये प्रति जोड़ा बिक रहा है, जबकि मध्यम से बड़े आकार की डलिया 200 से 300 रुपये प्रति पीस की दर से उपलब्ध है। पर्व के अंतिम दो दिनों में मांग का दबाव और बढ़ने की उम्मीद है।

बांस के सूप का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व

छठ महापर्व में बांस के बर्तनों का गहरा धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व माना गया है। शास्त्रों और लोक परंपराओं के अनुसार, बांस को वंश वृद्धि और शुचिता का प्रतीक माना जाता है। इसी बांस के सूप में व्रती महिलाएं गेहूं के आटे और गुड़ से बना ठेकुआ, मौसमी फल, ईख (गन्ना), नारियल और पूजन सामग्री सजाकर पवित्र जल में खड़ी होती हैं और भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करती हैं। यही कारण है कि आधुनिकता के दौर में भी छठ पूजा के दौरान बांस के सूप और डलिया की महत्ता और मांग अक्षुण्ण बनी हुई है।

यह भी पढ़ें- छठ बाजार : कश्मीरी सेब, नागपुरी संतरा व केरल के नारियल से सजा बाजार; ₹200 जोड़ा सूप तो ₹200 की डालिया, केला ₹40 दर्जन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।