विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'गांव जिसे आवारा समझता था, आज उसी का 'ढिंढोरा' पीट रहा है जमाना' भोजपुरी पर्दे पर छाए भागलपुर के आदर्श आनंद

Published: Sat, 21 Nov 2026 08:15 AM (GMT+05:30)

Adarsh Anand Bhagalpur Bhojpuri Movie Dhindhora Release : भागलपुर के आदर्श आनंद ने अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिभा से भोजपुरी फिल्म 'ढिंढोरा' में अहम भूमिका निभाई है, जो हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। यह फिल्म तीन दोस्तों के जल्द अमीर बनने के संघर्ष और असफलताओं की कहानी है, जो कॉमेडी के माध्यम से मेहनत का संदेश देती है।

Adarsh Anand Bhagalpur Bhojpuri Movie Dhindhora Release : "रियलिटी शो से सीधे सिनेमाघर तक... पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त!": रिलीज हुई भागलपुर के आदर्श आनंद की 'ढिंढोरा'

 Adarsh Anand Bhagalpur Bhojpuri Movie Dhindhora Release : "रियलिटी शो से सीधे सिनेमाघर तक... पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त!": रिलीज हुई भागलपुर के आदर्श आनंद की 'ढिंढोरा'

HighLights

  1. भागलपुर के आदर्श आनंद ने भोजपुरी फिल्म 'ढिंढोरा' में काम किया।

  2. फिल्म तीन दोस्तों के अमीर बनने के संघर्ष की कहानी है।

  3. आदर्श ने सोशल मीडिया से बड़े पर्दे तक का सफर तय किया।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Adarsh Anand Bhagalpur Bhojpuri Movie Dhindhora Release : छोटे शहर के बड़े सपने और उन्हें पूरा करने के जुनून ने भागलपुर के एक युवा को बड़े पर्दे तक पहुंचा दिया है। शहर के बरारी हनुमान घाट के रहने वाले आदर्श आनंद ने अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिभा के दम पर भोजपुरी सिनेमा में शानदार दस्तक दी है। उनकी अहम भूमिका वाली भोजपुरी फिल्म 'ढिंढोरा' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

फिल्म की रिलीज को लेकर आदर्श के परिवार और शहर के शुभचिंतकों में खासा उत्साह देखने को मिला। शहर के एफएम मॉल में फिल्म देखने जाने से पहले परिवार के सदस्यों और शुभचिंतकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान आदर्श के माता-पिता, बहन और अन्य परिजन मौजूद रहे।

Bhagalpur Adarsh Anand Stars in Bhojpuri Film Dhindhora (1)

आरएसएस के स्‍वयंसेवक राजीव कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोगों और शुभचिंतकों ने भी उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

तीन दोस्तों के सपनों और संघर्ष की कहानी है 'ढिंढोरा'

फिल्म 'ढिंढोरा' की कहानी तीन ऐसे दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें गांव के लोग आवारा और निकम्मा समझते हैं। तीनों दोस्त जल्द अमीर बनने का सपना देखते हैं और इसके लिए वे नेटवर्क मार्केटिंग, यूट्यूब तथा अन्य आसान रास्तों को आजमाते हैं, लेकिन हर बार असफल हो जाते हैं।

भोजपुरी फिल्म 'ढिंढोरा' और आदर्श आनंद का सफर: एक नजर में

पहलू / बिंदु प्रमुख विवरण
अभिनेता व परिचय आदर्श आनंद — निवासी: बरारी हनुमान घाट, भागलपुर (बिना फिल्मी पृष्ठभूमि के सोशल मीडिया और रियलिटी शो से बड़े पर्दे तक पहुंचे)।
फिल्म व बैनर 'ढिंढोरा' (भोजपुरी फिल्म) — बैनर: रामा गणेश फिल्म्स; निर्माता: मैडम केके; कहानी व निर्देशन: अनिल कमल चौहान; संगीत: अभिषेक चौधरी।
प्रमुख सह-कलाकार आदर्श आनंद के साथ राज सोनी, रमेश साहनी, विनोद मिश्रा, बाबूराव एनके, प्रियंका महाराज, धर्मेंद्र सम्राट, चांदनी क्वीन और देवेंद्र कुमार पाठक।
फिल्म की कहानी गांव के तीन दोस्तों की कहानी, जो जल्द अमीर बनने के लिए नेटवर्क मार्केटिंग और यूट्यूब जैसे शॉर्टकट आजमाते हैं; कॉमेडी के जरिए मेहनत का संदेश।

आदर्श आनंद की ये कोशिशें पूरे गांव में चर्चा और मजाक का विषय बन जाती हैं। कॉमेडी और पारिवारिक परिस्थितियों के बीच यह फिल्म एक गंभीर सवाल भी उठाती है कि क्या केवल बड़े सपने देखने से सफलता मिल जाती है या उसके लिए निरंतर मेहनत और संघर्ष जरूरी है।

कई चर्चित कलाकारों से सजी है फिल्म

रामा गणेश फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में आदर्श आनंद के साथ राज सोनी, रमेश साहनी, विनोद मिश्रा, बाबूराव एनके, प्रियंका महाराज, धर्मेंद्र सम्राट, चांदनी क्वीन और देवेंद्र कुमार पाठक प्रमुख भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म की निर्माता मैडम केके हैं, जबकि इसकी कहानी और निर्देशन अनिल कमल चौहान ने किया है। फिल्म को मधुर संगीत से अभिषेक चौधरी ने सजाया है।

इंटरनेट मीडिया और रियलिटी शो से बड़े पर्दे तक का सफर

आदर्श आनंद का सफर भागलपुर के एक साधारण परिवार से शुरू हुआ। उन्होंने अपनी मौलिक प्रतिभा के दम पर मनोरंजन की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई। सबसे पहले इंटरनेट मीडिया (सोशल मीडिया) पर अपने मनोरंजक वीडियो के माध्यम से उन्होंने दर्शकों का भरपूर प्यार हासिल किया, जिसके बाद कई चर्चित रियलिटी शो में हिस्सा लेकर अपनी कला का प्रदर्शन किया।

बिना किसी फिल्मी पृष्ठभूमि के उन्होंने लगातार संघर्ष और मेहनत जारी रखी और अब बड़े पर्दे तक पहुंचे हैं। उनकी इस सफलता से परिवार के साथ-साथ भागलपुर के युवाओं में भी नया जोश और उत्साह है।

यह भी पढ़ें- Well Done अंकित : प्रेरणादायी व संघर्ष से भरा है वायुसेना की वर्दी पर दो धारियों से कंधे पर दो सितारों तक का सफर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।