भागलपुर में कोसी नदी में बड़ा हादसा: नहाने गए चार बच्चे डूबे, ग्रामीणों ने दो को बचाया; दो गहरे पानी में लापता
Bhagalpur Kharik Kosi River Drowning Four Children : भागलपुर के खरीक थाना क्षेत्र में कोसी नदी में नहाते समय चार ...और पढ़ें

Bhagalpur Kharik Kosi River Drowning Four Children : ढोढिया दादपुर गांव के पास कोसी नदी में नहाने के दौरान डूबे चार बच्चे
HighLights
कोसी नदी में नहाते समय चार बच्चे डूबे।
ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दो बच्चों को बचाया।
दो लापता बच्चों की तलाश जारी, एसडीआरएफ की मांग।
संवाद सूत्र, खरीक (भागलपुर)। Bhagalpur Kharik Kosi River Drowning Four Children : भागलपुर नवगछिया इलाके के खरीक थाना क्षेत्र के ढोढिया दादपुर गांव के समीप कोसी नदी में नहाने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। नदी में नहाने उतरे चार बच्चे गहरे पानी में जाने से डूब गए। घटना के बाद नदी किनारे और पूरे इलाके में अफरा-तफरी व चीख-पुकार मच गई। बच्चों के डूबने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में दौड़ते हुए घटनास्थल पर पहुंच गए।
ग्रामीणों की तत्परता से दो बच्चों की बची जान, दो की तलाश जारी
मौके पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए नदी में छलांग लगाई और खोजबीन शुरू की। ग्रामीणों की सूझबूझ और तत्परता से दो बच्चों को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया गया, जिससे उनकी जान बच गई। हालांकि, दो अन्य बच्चे गहरे पानी के तेज बहाव में लापता हो गए, जिनका अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।
मौके पर पहुंचे नदी थाना प्रभारी, रेस्क्यू में जुटे ग्रामीण
हादसे के बाद से ही कोसी नदी के किनारे ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई है और स्थानीय स्तर पर लापता बच्चों की तलाश लगातार की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही नदी थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य का जायजा लेते हुए रेस्क्यू अभियान में सहयोग शुरू किया।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, प्रशासन से बचाव कार्य तेज करने की मांग
एक साथ दो बच्चों के नदी में लापता होने से उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस हृदयविदारक घटना के बाद ढोढिया दादपुर गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। आसपास के गांवों में भी घटना को लेकर गहरा शोक और चिंता का माहौल है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि लापता बच्चों की जल्द से जल्द बरामदगी के लिए गोताखोरों और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम लगाकर बचाव व्यवस्था को और तेज किया जाए।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।