विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गंगामार्ग क्रूज से भागलपुर पहुंचे बेल्जियम के 31 पर्यटक; विक्रमशिला के पुरावशेष व बटेश्वर की शिल्पकला देख हुए मुग्ध

Published: Sat, 14 Nov 2026 09:15 AM (IST)

Belgium Tourists Visit Vikramshila Mahavihara Kahalgaon Bhagalpur: वाराणसी से कोलकाता जा रहे क्रूज पर सवार 31 बेल्जियम के पर्यटकों ने ...और पढ़ें

Belgium Tourists Visit Vikramshila Mahavihara Kahalgaon Bhagalpur:

Belgium Tourists Visit Vikramshila Mahavihara Kahalgaon Bhagalpur:

HighLights

  1. 31 बेल्जियम के पर्यटकों ने विक्रमशिला महाविहार का भ्रमण किया।

  2. बटेश्वर पहाड़ी पर चौरासी मुनियों की आकृतियां देखकर अभिभूत हुए।

  3. पर्यटकों ने भारतीय धरोहरों के संरक्षण की मुक्त कंठ से सराहना की।

संवाद सूत्र,  कहलगांव (भागलपुर)। वाराणसी से कोलकाता गंगामार्ग पर जा रहे 'आरवी क्लब पांडव क्रूज' पर सवार बेल्जियम के 31 विदेशी पर्यटकों के दल ने शुक्रवार को प्राचीन विक्रमशिला महाविहार का भ्रमण किया। पर्यटक क्रूज से कहलगांव पहुंचने के बाद सड़क मार्ग से विक्रमशिला पहुंचे। महाविहार परिसर में पर्यटकों ने मुख्य स्तूप, मनौती स्तूप, छात्रावास परिसर और तिब्बती मंदिर सहित अन्य ऐतिहासिक व पुरातात्विक अवशेषों का बारीकी से अवलोकन किया।

चित्रकारी और अवशेषों के जरिए जाना भगवान बुद्ध का जीवन दर्शन

भ्रमण के दौरान पर्यटकों के साथ आए टूर लीडर पैट्रिक ने अपनी भाषा में उन्हें इन ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी दी। वहीं, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के गाइड दीपक कुमार मिश्रा ने पैट्रिक के साथ मिलकर पर्यटकों को विक्रमशिला के गौरवशाली ऐतिहासिक, धार्मिक और पुरातात्विक महत्व से अवगत कराया। पर्यटकों को भगवान गौतम बुद्ध के जीवन, उनके उपदेशों और बौद्ध धर्म के विकास से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी गई।

Belgian Tourists Explore Ancient Vikramshila in Bhagalpur (1)

विदेशी पर्यटकों का विक्रमशिला व बटेश्वर भ्रमण: मुख्य विवरण

  • पर्यटक दल: बेल्जियम के 31 विदेशी पर्यटक (टूर लीडर: पैट्रिक)

  • यात्रा का माध्यम: आरवी क्लब पांडव क्रूज (वाराणसी से कोलकाता गंगामार्ग)

  • प्रमुख दर्शनीय स्थल: प्राचीन विक्रमशिला महाविहार (मुख्य स्तूप, मनौती स्तूप, छात्रावास परिसर, तिब्बती मंदिर, भित्ति चित्र) एवं बटेश्वर पहाड़ी (चौरासी मुनियों की शिल्पाकृतियां)

  • गाइड व मार्गदर्शन: दीपक कुमार मिश्रा (गाइड, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) एवं टूर लीडर पैट्रिक

  • अगला पड़ाव: साहिबगंज, राजमहल (झारखंड)

परिसर की दीवारों पर उकेरी गई चित्रकारी के माध्यम से भगवान बुद्ध के जीवन की प्रमुख घटनाओं को दर्शाया गया है। पर्यटकों ने इन चित्रों के जरिए उनके जन्म, ज्ञान प्राप्ति, धर्मोपदेश और जीवन दर्शन के बारे में जाना। प्राकृतिक छटा के बीच स्थित विक्रमशिला महाविहार की ऐतिहासिक भव्यता तथा प्राचीन सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण एवं रखरखाव की पर्यटकों ने मुक्त कंठ से सराहना की और काफी प्रसन्न दिखे।

Belgian Tourists Explore Ancient Vikramshila in Bhagalpur (2)

बटेश्वर पहाड़ी पर चौरासी मुनियों की आकृतियां देख हुए अभिभूत

विक्रमशिला के बाद पर्यटकों के दल ने पौराणिक बटेश्वर पहाड़ी का भी भ्रमण किया। वहां पत्थरों पर उत्कीर्ण चौरासी मुनियों की चलचित्र जैसी गतिशील आकृतियों को देखकर विदेशी सैलानी काफी प्रभावित हुए। सफल और यादगार भ्रमण के बाद सभी पर्यटक पुनः क्रूज पर सवार होकर अपने अगले पड़ाव साहिबगंज स्थित राजमहल के लिए रवाना हो गए।

यह भी पढ़ें- छठ फेस्टिवल इज ग्रेट: ब‍िहार पहुंचे बेल्जियम के 29 पर्यटक, गंगा तट पर छठ की आस्था व कलाकृतियां देख हुए मंत्रमुग्ध

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।