विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सहायक स्टेशन मास्टर व सुरक्षा बलों की मुस्तैदी लाई रंग, गोरखपुर-कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस की गर्भवती यात्री की बची जान

Published: Sat, 21 Nov 2026 09:15 AM (GMT+05:30)

Amrapali Express Pregnant Woman Hospitalized RPF GRP Help: गोरखपुर से कटिहार जा रही आम्रपाली एक्सप्रेस में एक गर्भवती महिला की तबीयत बिगड़ने पर नवगछिया स्टेशन पर RPF और GRP ने तत्काल मदद की। महिला को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर है और रेलवे की तत्परता की सराहना हुई।

Amrapali Express Pregnant Woman Hospitalized RPF GRP Help: नवगछिया स्टेशन पर दिखी रेलवे की तत्परता: ट्रेन में बीमार पड़ी गर्भवती महिला को एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल

Amrapali Express Pregnant Woman Hospitalized RPF GRP Help: नवगछिया स्टेशन पर दिखी रेलवे की तत्परता: ट्रेन में बीमार पड़ी गर्भवती महिला को एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल

HighLights

  1. आम्रपाली एक्सप्रेस में गर्भवती महिला की तबीयत बिगड़ी।

  2. RPF-GRP ने नवगछिया स्टेशन पर तत्काल मदद की।

  3. महिला को अस्पताल पहुंचाया, हालत अब स्थिर है।

संवाद सूत्र, नवगछिया (भागलपुर)। Amrapali Express Pregnant Woman Hospitalized RPF GRP Help: गोरखपुर से कटिहार जा रही आम्रपाली एक्सप्रेस में सफर के दौरान एक गर्भवती महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन और सुरक्षा बल पूरी तरह अलर्ट हो गए। नवगछिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के रुकते ही आरपीएफ और जीआरपी के सहयोग से महिला को सुरक्षित नीचे उतारकर तत्काल एंबुलेंस के जरिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में महिला का इलाज चल रहा है और फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

खगड़िया स्टेशन से ट्रेन खुलने के बाद अचानक बिगड़ी तबीयत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गर्भवती महिला सुप्रिया मिश्रा अपने पति अनुराग मिश्रा के साथ गोरखपुर से कटिहार की यात्रा कर रही थीं। दोनों यात्री आम्रपाली एक्सप्रेस के बी-वन (B1) कोच में सीट संख्या 44 और 58 पर सफर कर रहे थे। खगड़िया स्टेशन से ट्रेन के प्रस्थान करने के बाद अचानक सुप्रिया मिश्रा की तबीयत बिगड़ने लगी। पत्नी की हालत बिगड़ती देख पति अनुराग मिश्रा ने घबराने के बजाय समझदारी दिखाते हुए तत्काल इसकी सूचना रेलवे कंट्रोल को दी।

स्टेशन पर पहले से तैयार थी एंबुलेंस, सुरक्षा बलों ने दिखाया जज्बा

रेलवे कंट्रोल से संदेश मिलते ही नवगछिया रेलवे स्टेशन पर तैनात अधिकारी और सुरक्षा कर्मी सक्रिय हो गए और स्टेशन परिसर में तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था कराई गई। जैसे ही ट्रेन नवगछिया स्टेशन पर पहुंची, आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने पूरी तत्परता और संवेदनशीलता दिखाते हुए महिला को कोच से नीचे उतारा और एंबुलेंस की मदद से सीधे अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया।

इस संबंध में नवगछिया के सहायक स्टेशन मास्टर बाल्मीकि कुमार ने बताया कि कंट्रोल से सूचना प्राप्त होते ही मामले को अत्यंत गंभीरता से लिया गया और त्वरित आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की गई। आरपीएफ और जीआरपी के सक्रिय सहयोग से महिला को समय पर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया जा सका, जहां उनका समुचित उपचार जारी है। रेलवे कर्मियों और सुरक्षा बलों की इस तत्परता की रेल यात्रियों ने भी सराहना की है।

यह भी पढ़ें- भागलपुर के बियाडा घाट पर पुलिस ने जहाज से यात्रियों को उतारा; क्या अब लोगों को बाबूपुर घाट से गंगा पार करना होगा?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।