बिहार में ₹1261 करोड़ के नए रेल प्रोजेक्ट में तेजी, टनल के फिजिलिविटी की हुई जांच; नए साल से शुरू होगा काम
अजगैवीनाथ धाम-कटोरिया नई रेललाइन परियोजना में तेजी आई है, जिसमें सुरंग की व्यवहार्यता जांच पूरी हो गई है। यह 1261 ...और पढ़ें
-1794061222793_m.webp)
सांकेतिक तस्वीर
HighLights
अजगैवीनाथ धाम-कटोरिया नई रेललाइन परियोजना में तेजी आई है।
सुरंग की व्यवहार्यता जांच पूरी, भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया जारी।
1261 करोड़ की लागत से 74.8 किमी लंबी रेललाइन।
जागरण संवाददाता, भागलपुर। अजगैवीनाथ धाम-कटोरिया नई रेललाइन बनाने की दिशा में पहल तेज कर दी गई है। रेलवे के अधिकारियों के अनुसार अजगैवीनाथ धाम-कटोरिया नई रेललाइन में बनने वाले सुरंग के फिजिलिविटी की जांच हो गई है।
लागत संबंधी जटिलताओं के कारण बेलहर से सुइया के बीच बनने वाले टनल के फिजिलिविटी की जांच की गई। इस परियोजना के लिए 550 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण होना है। भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू की जाएगी। परियोजना पूरी होने में दो साल लगेगा।
1261 करोड़ की लागत से 74.8 किलोमीटर लंबी इस परियोजना पर नए साल में काम शुरू करने की योजना पर रेलवे काम कर रहा है। इस परियोजना से भागलपुर और देवघर सहित पूरे देश के शिव भक्तों को ट्रेनों से सफर करने में आसानी होगी।
यह परियोजना असरगंज, तारापुर और बेलहर के रास्ते में पड़ती है। इस प्रस्तावित रेलखंड में असरगंज, तारापुर, बेलहर, श्रीनगर और सूयाबथान में स्टेशन बनेगा। कटोरिया एक जंक्शन स्टेशन बनेगा।
अभी कटोरिया स्टेशन बांका–देवघर रेल लाइन पर पड़ता है। परियोजना के पूरा हो जाने पर प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालुओं के जल लेकर देवघर तक जाने में आसानी होगी।
अभी अजगैवीनाथ धाम से देवघर की दूरी वाया भागलपुर, बांका, कटोरिया 131 किलोमीटर है, जो नई लाइन के बन जाने के बाद दूरी घटकर 101 किलोमीटर हो जाएगी, जिससे अजगैवीनाथ धाम और देवघर के बीच कनेक्टिविटी और भी बेहतर होगी।
देवघर से कटोरिया तक लाइन बिछी हुई है, जो बांका से जुड़ा हुआ है। अजगैवीनाथ धाम से कटोरिया तक लाइन बिछाने के बाद अजगैवीनाथ धाम देवघर और बांका से जुड़ जाएगी।
इस परियोजना के पूरा होने पर रेलवे लाइन की जाल बिछ जाएगी। कई वैकल्पिक मार्ग मिल जाएगा। अजगैवीनाथ धाम-कटोरिया रेललाइन जमालपुर-भागलपुर-साहिबगंज, अजगैवीनाथ धाम-भागलपुर-दुमका रेलखंड से जुड़ जाएगा।
जब गोड्डा-पीरपैंती लाइन बिछाने का काम पूरा हो जाएगा, तो अजगैवीनाथ धाम भागलपुर होते हुए गोड्डा-पीरपैंती रेलखंड से भी कनेक्ट हो जाएगा। भागलपुर-मंदारहिल सेक्शन से बांका से जुड़ जाएगा।
नई रेललाइन बिछने के बाद इस क्षेत्र के लोगों को देवघर जाने के लिए दो रूट मिल जाएगा। इससे देवघर के लिए ट्रेनों की संख्या भी बढ़ेगी। वहीं, क्षेत्र का विकास होगा। व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा। रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
मालदा मंडल के पीआरए ने बताया कि कार्य प्रगति में है। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई पूरी होते ही रेल लाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दी जाएगी।
यह भी पढ़ें- छठ पूजा पर रेलवे का बड़ा फैसला, मुजफ्फरपुर सहित 13 स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री पर रोक
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।