Move to Jagran APP

Bhagalpur Bihar News: 6 साल की बच्ची जिसे कहती थी नानू, उसी 68 साल के रिटायर प्रशासनिक पदाधिकारी ने किया गंदा काम

Bhagalpur Bihar News विशेष पाक्सो अदालत ने 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म में सेवानिवृत्त प्रशासनिक पदाधिकारी को दोषी पाया है। मामला पिछले साल का है। बच्ची ने अपनी मां को 68 साल के यशवंत सिन्हा के किए गए पाप के बारे में बताया था।

By Shivam BajpaiEdited By: Published: Wed, 03 Aug 2022 05:25 PM (IST)Updated: Wed, 03 Aug 2022 05:25 PM (IST)
Bhagalpur Bihar News: 6 साल की बच्ची के साथ की थी हैवानियत।

Bhagalpur Bihar News, जागरण संवाददाता: विशेष पाक्सो न्यायाधीश लवकुश कुमार की अदालत ने बुधवार को छह साल की बच्ची से दुष्कर्म में सेवानिवृत्त प्रशासनिक पदाधिकारी 68 वर्षीय यशवंत सिन्हा को दोषी करार दिया है। विशेष पाक्सो न्यायालय ने दोषी पाए गए अभियुक्त सिन्हा को सजा सुनाने के लिए छह अगस्त की तिथि तय कर दी है। सरकार की तरफ से विशेष लोक अभियोजक नरेश प्रसाद राम और जयकरण गुप्ता ने बहस में भाग लिया। दोषी पाए जाने के बाद कड़ी सुरक्षा घेरे में पुलिस अभियुक्त को न्यायालय से जेल ले गई।

loksabha election banner

यशवंत नाना ने किया गंदा काम

तिलकामांझी थाना क्षेत्र से जुड़े दुष्कर्म की इस घटना की जानकारी बच्ची की मां कुछ दिनों बाद पता चली थी। दरअसल अभियुक्त भी पीड़ित परिवार का बगलगीर था। इसलिए बच्ची अभियुक्त यशवंत को उसकी उम्र के अनुसार मां के कहने पर नाना के नाम से पुकारा करती थी। वह जब भी बुलाता था, बच्ची दौड़ी चली जाती थी। लेकिन यशवंत के दिमाग मे हवस का शैतान दौड़ रहा था। वह बच्ची को अकेले कमरे में ले जाकर गलत काम करने लगा था। एक दिन जब बच्ची को पीड़ा हुई तब उसने रोते हुए अपनी मां को बताई की नानू क्या-क्या करते हैं।

30 दिसंबर 2021 की शाम को पीड़ित बच्ची की मां को जब ये पता चला, तो उसके होश उड़ गए। उसे यकीन नहीं हो रहा था कि 68 वर्षीय यशवंत सिन्हा ऐसा भी गंदा काम कर सकते थे। लेकिन जब बच्ची की बात पर जांच की गई तो उसके हाल देख पीड़िता के स्वजनों के क्रोध का ठिकाना नहीं रहा। पहले मर्यादा का भी ख्याल आया कि मोहल्ले में बदनामी होगी लेकिन एक मां के लिए वह घटना असहनीय और उससे बड़ी पीड़ादायी और क्या हो सकती थी। ऐसा ख्याल आते ही वह अभियुक्त के सामने जब बच्ची को लेकर पहुंची तो अभियुक्त हकलाने लगा था।

यशवंत ने रहम की भीख मांगी लेकिन मां बच्ची को लेकर पहले इशाकचक इंस्पेक्टर अशोक कुमार के समक्ष गई। इंस्पेक्टर ने उन्हें तिलकामांझी थाने का मामला बता तिलकामांझी थानाध्यक्ष राज रातन को फोन कर घटना में सख्त कदम उठाने को कहा। बस चंद घंटे में यशवंत सिन्हा गिरफ्तार कर लिए गए। अभियुक्त भीखनपुर में अर्धसैनिक बलों से जुड़ी कैंटीन का भी संचालन करता था। पीड़िता का परिवार तिलकामांझी थाना क्षेत्र में किराए का कमरा लेकर रह रहे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.