अररिया में घास काटने गई नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म
कुसियारगांव (अररिया) : भारत-नेपाल सीमा के पास घास काटने गई एक नाबालिग को बंधक बनाकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता के बयान पर जोगबनी पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी दोनों युवक फरार हो गए। जोगबनी थानाध्यक्ष ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पीड़िता अमौना पंचायत के बधुआ के वार्ड नंबर-13 की निवासी है। उसके पिता ने बताया कि पीड़िता घास काटने गुरुवार की सुबह सीमा की ओर गई थी। वहां उसके साथ भेरियारी गांव निवासी धीरज यादव व चुनिया यादव ने मकई के खेत में बारी-बारी से दुष्कर्म किया। दोनों ने पीड़िता को रात भर बांस बाडी में बांधकर भी रखा। इस दौरान परिजन ने उसकी काफी खोजबीन की। मगर पीड़िता नहीं मिली। शुक्रवार की सुबह दोबारा खोज की गई तो पीड़िता बांस के पेड़ से बंधी मिली। पीडि़त पक्ष ने मामले की जानकारी जोगबनी थाने को दी। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा।