बेगूसराय में प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, लाश गंगा में फेंकी; फिर खुद ही थाने पहुंच गई पत्नी
बेगूसराय में पति धीरज राय की हत्या कर शव गंगा में फेंकने के आरोप में पत्नी डाली कुमारी और उसके ...और पढ़ें

प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या (एआई जेनरेटेड तस्वीर)
HighLights
पत्नी डाली कुमारी और प्रेमी मुकेश कुमार गिरफ्तार।
धीरज राय की हत्या कर शव गंगा में फेंका।
ट्रैक्टर विवाद से शुरू हुई थी हत्या की साजिश।
संवाद सूत्र, बरौनी (बेगूसराय)। पति की हत्या कर शव गंगा नदी में फेंकने के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी डाली कुमारी और उसके प्रेमी मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, गढ़हरा थाना में दर्ज मामले की वादिनी डाली कुमारी ने पूछताछ में प्रेमी मुकेश के साथ मिलकर पति धीरज राय की हत्या कराने की बात स्वीकार की है।
ट्रैक्टर जबरदस्ती लेकर चला गया
डाली ने पुलिस को बताया कि उसके पति से मुकेश कुमार ने उसके (डोली कुमारी) के नाम पर खरीदा गया ट्रैक्टर जबरदस्ती लेकर चला गया। मांगने पर जान से मारने का धमकी देने लगा। इस संबंध में डाली कुमारी के आवेदन पर गढ़हरा थाना में मुकेश कुमार के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया।
अनुसंधान के क्रम में उक्त ट्रैक्टर को मुकेश कुमार के घर रामदीरी से बरामद किया गया एवं मौके से मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।
शव को पुल से नीचे फेंका
पूछताछ के क्रम में मुकेश कुमार ने बताया कि धीरज राय की पत्नी डाली के कहने पर विगत 14 अक्टूबर को उसने अपने सफेद रंग की वेन्यू कार से रेलवे छह नंबर ढाला के पास धीरज कुमार को बुलाया और वहां से उठा लिया। इसके बाद मराची थाना के आगे सुनसान में ले जाकर इसी दिन गला दबाकर धीरज की हत्या कर दी।
हत्या के बाद सिमरिया पुराने पुल से शव को नीचे फेंक देने की बात स्वीकार की। मामले में पुलिस ने वादिनी डाली कुमारी तथा मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया एवं सोमवार को जेल भेजा दिया गया।
जान से मारने की धमकी
गढ़हरा थाना अध्यक्ष जितेंद्र राम ने बताया कि पहले मुकेश कुमार को जबरन ट्रैक्टर ले जाने एवं नहीं लौटाने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में ट्रैक्टर सहित गिरफ्तार किया गया। जबकि मुकेश से इस बारे में पूछताछ की गई तो मुकेश ने बताया कि डाली के पति धीरज राय की हत्या उसने डाली के साथ ही मिलकर की है। पुलिस ने मुकेश के बयान पर डाली को भी मामले में गिरफ्तार कर लिया गया।