विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Begusarai News: बेगूसराय में सिगरेट नहीं देने पर दुकानदार को मारी गोली, इलाके में हड़कंप, पिस्टल लहराते भागा अपराधी

By rupesh kumar Edited By: Sanjeev Kumar
Published: Fri, 09 Feb 2024 03:42 PM (GMT+05:30)

Begusarai News Today बेगूसराय में अपराधियों ने एक वृद्ध को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। ...और पढ़ें

बेगूसराय में सिगरेट नहीं देने पर दुकानदार को मारी गोली (जागरण)
बेगूसराय में सिगरेट नहीं देने पर दुकानदार को मारी गोली (जागरण)

HighLights

  1. बेगूसराय में एक बार फिर से अपराधियों का तांडव जारी है।
  2. सिगरेट नहीं देने भर से एक बदमाश ने दुकानदार पर गोली चला दी।

जागरण संवाददाता, बेगूसराय। Begusarai Crime News: बेगूसराय में अपराधियों ने एक वृद्ध को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घायल मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कैथमा गांव निवासी 65 वर्षीय भोला साह के रूप में की गई है घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली जांघ में लगी है।

मिली जानकारी भोला साह गांव में ही फुटकर दुकान चलाते हैं। गुरुवार की देर वह अपने घर के समीप दुकान पर बैठे हुए थे। तभी गांव की एक युवक आया और गुटखा एवं सिगरेट मांगा और पैसा मांगने पर गोली मार दी।

गोली चलते ही मचा हड़कंप

गोली की आवाज सुनते ही मौके पर हड़कंप मच गया और घर से दौड़े स्वजन उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। जहां जांघ में लगी गोली निकालने में चिकित्सकों की टीम जुटी हुई है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया है।

घायल भोला साह ने बताया कि वह अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। तभी तीन-चार अपराधी आए और गुटखा एवं सिगरेट आदि लिया। उन्होंने जब सामान का पैसा मांगा तो बेंगवा ने गोली मार दी।

घायल के पौत्र मंचन कुमार का कहना है कि गोली मारने वाला पिस्टल लहराते हुए आया और गुटखा आदि का पैसा मांगने पर गोली मार दी। गोली मारने वाला रवीश कुमार उर्फ बेंगवा अपराधिक प्रवृत्ति का है तथा बराबर बदमाशी करता है। घटना की सूचना मुफस्सिल थाना की पुलिस को दी गई है।

यह भी पढ़ें

Manish Kashyap: 'केके पाठक जी हम आपकी पूजा करेंगे, अगर आपमें दम है तो...', मनीष कश्यप ने दे दिया बड़ा चैलेंज

Patna Junction history: कैसे हुआ था पटना जंक्शन का निर्माण, पहली ट्रेन कौन सी चली थी? पढ़ें इसका दिलचस्प इतिहास