यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Prashant Kishor: 'नीतीश कुमार अब जिस पार्टी के साथ जाएंगे...', प्रशांत किशोर ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, दूसरे दलों को दे डाली चेतावनी
Bihar Politics प्रशांत किशोर इन दिनों बेगूसराय के अलग-अलग प्रखंड और गांव में यात्रा निकाल रहे हैं। प्रशांत किशोर इस ...और पढ़ें

HighLights
- प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार के 2 लाख रुपये देने पर जोरदार हमला बोला
- प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार लॉलीपॉप थमाने का काम कर रहे हैं।
डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Political News Hindi: नीतीश कुमार के पलटी मारने पर जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार राजनीति के अपने अंतिम दौर में हैं। उनका राजनीतिक पतन होने वाला है।
नीतीश कुमार जिसके साथ जाएंगे उसे डूबो देंगे
प्रशांत किशोर (Prashamt Kishor) ने कहा कि नीतीश कुमार को जो दल अपने साथ लेगा वह खुद डूब जाएगा। नीतीश कुमार जिसके साथ जाएंगे उसे भी डूबो देंगे। चाहे वह महागठबंधन हो या एनडीए हो। नीतीश कुमार का कोई भरोसा नहीं है। वह कब दाएं हो जाएं और कब बाएं हो जाएं।
नीतीश के 2 लाख रुपये देने पर भी पीके ने साधा निशाना
वहीं बिहार में प्रत्येक गरीब परिवार को 2 लाख रुपये देने की बात पर जनसुराज के मुखिया प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने हवा निकाल दी। उन्होंने कहा कि यह सब लॉलीपॉप है। आपलोग समझ नहीं रहे हैं। नीतीश कुमार जनता को बेवकूफ बनाने का काम कर रहे हैं। प्रशांत किशोर ने कहा कि आपलोग हिसाब किताब निकालिएगा तो प्रति व्यक्ति 1000 रुपये भी हिस्सा नहीं मिलेगा।
प्रशांत किशोर ने समझाया हिसाब
प्रशांत किशोर ने कहा कि जनता इतना बेवकूफ है। देखिए नीतीश कुमार 2 लाख रुपये तीन किश्त में देंगे। अब एक परिवार में कम से कम 5 लोग रहता है। 5 लोगों में बांटिएगा तो क्या पड़ेगा। आदमी को महीना का 1000 रुपया भी नहीं पड़ेगा।
दो साल तक भी सही से उपयोग कर पाएगा। यह सब लॉलीपॉप है। जनता को बेवकूफ बनाने का तरीका है। आप वृद्धा पेंशन 1000 रुपये का महीना दे रहे हैं। इस 2 लाख में इतने बड़े परिवार में लोगों को क्या हिस्सा पड़ेगा।
नीतीश कुमार दाएं-बाएं में फंस गए हैं: प्रशांत किशोर
प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार कब पलटी मार दें यह कहना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि मैंने कहा था कि नीतीश कुमार यदि महागठबंधन से लड़ेंगे तो उन्हें 5 सीटें भी नहीं आएंगी।
मेरे बयान से उनके दल वाले घबरा गए हैं। उन्हें पता है कि प्रशांत किशोर ने जा कह दिया वह सच हो जाता है। इसलिए वह दाएं बाएं के फेर में पड़ गए हैं। अब सोच में पड़ गए हैं कि एनडीए में जाएं या महागठबंधन से लड़ें।
यह भी पढ़ें
