विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Weather Today: बिहार में इस तारीख तक चलेगी खतरनाक शीतलहर, 16 शहरों में 9 डिग्री से नीचे तापमान; गया में जम्मू जैसी ठंड

By prabhat ranjan Edited By: Sanjeev Kumar
Published: Thu, 25 Jan 2024 07:49 AM (GMT+05:30)

Bihar Weather News बिहार में शीतलहर से लोगों की हालत खराब है। स्कूल में जहां बच्चों की मौत की खबर ...और पढ़ें

बिहार में शीतलहर का कहर जारी (जागरण)
बिहार में शीतलहर का कहर जारी (जागरण)

HighLights

  1. बिहार में 29 जनवरी तक शीतलहर से राहत नहीं मिलने वाली है।
  2. बिहार के 16 शहरों का तापमान 9 डिग्री से नीचे चला गया।

जागरण संवाददाता, पटना। राजधानी समेत तमाम जिले बुधवार को शीत दिवस की चपेट में रहे। पटना, गया, दरभंगा, शेखपुरा, जमुई, पूसा, वैशाली, नवादा, बक्सर एवं जीरादेई में अति भीषण शीत दिवस के कारण रेड जोन व डेहरी, औरंगाबाद, कैमूर में भीषण शीत दिवस का प्रभाव बना रहा। पटना, गया, पूर्णिया में बहुत घना कोहरा व अन्य जिलों में घना कोहरे का प्रभाव बना रहा।

राजधानी का न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस व 5.4 डिग्री सेल्सियस के साथ गया शहर में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। पटना के अधिकतम तापमान में सामान्य से आठ डिग्री गिरावट के साथ 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश के अधिसंख्य भागों के निचले क्षोभमंडल में बर्फीली ठंडा पश्चिमी और उत्तर पश्चिमी हवा का प्रवाह बीते 12 दिनों से जारी है।

29 जनवरी तक खतरनाक शीतलहर की चपेट में रहेगा बिहार

इसके कारण शीत दिवस की स्थिति बनी हुई है। 25 जनवरी से 29 जनवरी तक पटना सहित प्रदेश के सभी जिलों में शीत दिवस की स्थिति बनी रहेगी। प्रदेश में भीषण ठंड का प्रभाव बना रहेगा। इस दौरान बहुत घना व घना कोहरे का प्रभाव बना रहेगा।

पश्चिमी विक्षोभ हिमालय क्षेत्रों तक प्रभावित होने के कारण ठंड से राहत नहीं मिलेगी। बीते 24 घंटों के दौरान पटना समेत 20 शहरों के न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई। वहीं, कैमूर, डेहरी, औरंगाबाद के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

16 शहरों का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री से नीचे

वहीं, 16 शहरों का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान की बात करें तो पटना समेत 13 शहरों के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। 20.4 डिग्री सेल्यियस के साथ कटिहार में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। शेष जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें

Nitish Kumar: कर्पूरी ठाकुर के बहाने परिवारवाद पर ये क्या बोल गए नीतीश, कहीं RJD से रार के संकेत तो नहीं?

Bihar Politics: बिहार के दो और दिग्गजों के लिए 'भारत रत्न' की मांग... जीतन राम मांझी ने कर दी PM Modi से डिमांड