Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Politics: बिहार के दो और दिग्गजों के लिए 'भारत रत्न' की मांग... जीतन राम मांझी ने कर दी PM Modi से डिमांड

    By Jagran News Edited By: Sanjeev Kumar
    Updated: Wed, 24 Jan 2024 01:48 PM (IST)

    Bharat Ratna Karpoori Thakur बिहार के पूव मुख्यमंत्री और दिवंगत महान समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की घोषणा के बाद इस पर सियासी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। इसी क्रम में हम पार्टी के संयोजक जीतन राम मांझी ने बिहार के दो महान शख्सियतों के लिए भारत रत्न की मांग कर दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि मोदी जी इसे जरूर पूरा करेंगे।

    Hero Image
    जीतन राम मांझी ने बिहार के दो दिग्गजों के लिए की भारत रत्न की मांग (जागरण)

     एएनआई, पटना। Bihar Political News Hindi: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की घोषणा के बाद प्रदेश की सियासत तेज हो गई है। इस मामले पर जहां अलग-अलग पार्टियों से प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, वहीं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने अलग ही डिमांड कर दी है। जीतन राम मांझी ने बिहार के दो दिग्गजों को भारत रत्न देने की मांग कर दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जीतन राम मांझी ने बिहार के दो दिग्गजों के लिए की भारत रत्न की मांग

    जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने कहा कि पीएम मोदी जो गारंटी देते हैं वह उसे निभाते हैं। उन्होंने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न  देने की घोषणा कर केवल उनका सम्मान नहीं बढ़ाया है बल्कि सभी पिछड़ी जातियों और जनजातियों का सम्मान बढ़ाया है।

    अब हम चाहते हैं कि बिहार के माउंटेन मैन कहे जाने वाले दशरथ मांझी को भी भारत रत्न का सम्मान मिले। दशरथ मांझी ने समाज दबे कुचले लोगों के लिए बहुत कुछ किया है। इसके अलावा उन्होंने बिहार के पहले मुख्यमंत्री डॉक्टर श्री कृष्ण सिंह के लिए भी भारत रत्न का सम्मान देने की मांग कर दी।

    जीतन राम मांझी ने पीएम मोदी की जमकर कर दी तारीफ

    जीतन राम मांझी ने कहा कि भारत सरकार ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करके केवल उनका सम्मान नहीं बढ़ाया है बल्कि सभी पिछड़ी जातियों और जनजातियों का सम्मान बढ़ाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी बात के लिए जाने जाते हैं। कहा जा रहा था की मोदी है तो मुमकिन है आज ये बात साबित हो गई।

    यह भी पढ़ें

    सामाजिक न्याय के लिए समर्पित कर्पूरी ठाकुर, करोड़ों देशवासियों के दिल और दिमाग में आज भी जीवित हैं जननायक

    Bharat Ratna: अब तक 49 हस्तियों को मिला है भारत रत्न, बिहार के चार लोगों को मिला है यह सर्वोच्‍च सम्मान