विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shreenarayan Yadav: पूर्व मंत्री और 9 बार विधायक रहे RJD नेता श्रीनारायण यादव का निधन, तेजस्वी यादव ने जताया शोक

Published: Tue, 12 Nov 2024 10:08 AM (IST)

बिहार के पूर्व नगर विकास मंत्री और पूर्व विधायक श्रीनारायण यादव का पटना में बीमारी के कारण निधन हो गया। ...और पढ़ें

बिहार के पूर्व मंत्री श्रीनारायण यादव का निधन
बिहार के पूर्व मंत्री श्रीनारायण यादव का निधन

HighLights

  1. पार्थिव शरीर बुधवार को पहुंचेगा बेगूसराय
  2. 1980 में पहली बार बने थे विधायक

संवाद सहयोगी, बलिया (बेगूसराय)। बलिया व साहेबपुरकमाल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सह बिहार सरकार के पूर्व नगर विकास मंत्री श्रीनारायण यादव का बीमारी के कारण सोमवार की रात पटना में निधन हो गया। श्रीनारायण यादव 1980 में पहली बार बलिया विधान सभा क्षेत्र से विधायक बने।

उसके बाद 1990 से 2005 तक विधायक के साथ बिहार सरकार में नगर विकास मंत्री बने। दो बार चुनाव हारने के बाद 2014 में हुए उपचुनाव में साहेबपुरकमाल विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने जो 2020 तक रहे। उसके बाद वर्तमान में उनके पुत्र सतानंद सम्बुद्ध उर्फ ललन यादव विधायक हैं।

उनके निधन की खबर सुन क्षेत्र के कार्यकर्ता उनके साहेबपुरकमाल के उषा भुजंगी कॉलेज में मंगलवार की सुबह से पहुंचने लगे हैं। उनका पार्थिव शरीर बुधवार को साहेबपुरकमाल पहुंचेगा।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ पार्टी नेताओं ने जताया शोक

इस बीच, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह एवं प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन के अतिरिक्त राजद नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री श्रीनारायण यादव के निधन पर गहरी संवेदना प्रकट की है। सभी नेताओं ने  कहा है राजद परिवार को अपूर्णीय क्षति हुई है।

तेजस्वी ने कहा कि श्रीनारायण यादव एक कर्मठ, कुशल, प्रतिबद्ध, सामाजिक न्याय व समाजवाद के मूल्यों पर अड़िग उत्कृष्ट राजनेता थे। समाजवादी आंदोलन से प्रभावित यादव जेपी आन्दोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी और जेल जाना पड़ा था। दुःख की इस घड़ी में पार्टी उनके समर्थकों, शुभचिंतकों व परिवार के साथ खड़ी है।

विनम्रता तथा दयाभाव के साथ वे हमेशा समाज की सेवा करते रहे। उनके अच्छे कार्यों के लिए उन्हें सदैव याद रखा जाएगा। श्रीनारायण यादव के निधन की खबर सुनते हीं राजद कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई और राजद कार्यालय का झंडा झुका दिया गया।

यह भी पढ़ें-

Bihar Land Mutation: मुजफ्फरपुर में दाखिल खारिज को लेकर आया नया निर्देश, CO को मिल गया 8 दिन का अल्टीमेटम

इंडिगो की फ्लाइट में अचानक आई गड़बड़ी, पटना एयरपोर्ट पर 174 यात्रियों के साथ फंसे रहे राज्यपाल; मचा बवाल