सर्वदलीय बैठक में संयोजक बने विपिन ¨सह
बेगूसराय : प्रखंड कार्यालय परिसर में सर्वदलीय बैठक जदयू प्रखंड अध्यक्ष श्याम विहार ठाकुर की अ
By Edited By: Published: Sat, 06 Aug 2016 05:24 PM (IST)Updated: Sat, 06 Aug 2016 05:24 PM (IST)
बेगूसराय : प्रखंड कार्यालय परिसर में सर्वदलीय बैठक जदयू प्रखंड अध्यक्ष श्याम विहार ठाकुर की अध्यक्षता में की गई। इसमें भाजपा के मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार यादवेन्दु, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष आभाष कुमार झा, रालोसपा के प्रखंड अध्यक्ष संजय वर्मा, माले के उमेश बैठा, सीपीएम के राम किशोर राय व सीपीआइ के विपिन कुमार ¨सह ने भाग लिया । सवों की एक राय से एक सर्वदलीय समिति का गठन किया गया। जिसके संयोजक के रूप में सीपीआइ के अंचल मंत्री विपिन कुमार ¨सह तथा सह संयोजक कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष आभास कुमार झा को चुना गया । बताया गया कि यह समिति प्रखंड के द्वारा चलाए जाने वाले कार्यों के गतिविधि पर नजर रखेगी तथा जनहित के तमाम कार्यों को गति प्रदान करेंगा ।