विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: भीषण गर्मी में बिहार के खेल मंत्री ने बांट दिए 600 कंबल, विवाद बढ़ने पर दिया चौंकाने वाला बयान

Published: Wed, 09 Apr 2025 08:20 AM (IST)

बेगूसराय में भाजपा के 46वें स्थापना दिवस पर बिहार के खेल मंत्री सुरेंद्र कुमार मेहता ने गर्मी में कंबल वितरण ...और पढ़ें

बिहार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता कंबल बांटते हुए (जागरण)
बिहार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता कंबल बांटते हुए (जागरण)

HighLights

  1. 32 डिग्री सेल्सियस तापमान में बिहार के खेल मंत्री ने बांटे 600 कंबल
  2. तस्वीर वायरल होने पर खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने इसे लेकर सफाई भी दी

संवाद सूत्र, मंसूरचक (बेगूसराय)। Bihar Political News Today: बेगूसराय के मंसूरचक प्रखंड क्षेत्र के गोविंदपुर-दो पंचायत के अहियापुर गांव में भाजपा का 46वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता गोविंदपुर- दो पंचायत के पूर्व मुखिया सह सांसद प्रतिनिधि सुधीर कुमार राय मुन्ना ने की।

बिहार सरकार के खेल मंत्री सह बछवाड़ा विधानसभा के विधायक सुरेंद्र कुमार मेहता ने इतनी गर्मी में कंबल वितरण कर सबको चौंका दिया। क्षेत्र के छह सौ लोगों के बीच खेल मंत्री ने कंबल का वितरण किया। जबकि इस इलाके का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से अधिक चल रहा है।

तस्वीर वायरल होने पर मंत्री ने दी सफाई

जैसे ही कार्यक्रम की तस्वीर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुई तो लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी। कुछ लोगों का कहना है गर्मी में मंत्री जी कंबल बांट रहे हैं, ठंड में कहां थे। इस संबंध में जब मंत्री से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह कंबल नहीं पतला चादर है।

उन्होंने बताया कि कंबल हो, साड़ी हो, चादर हो, लोग लेने के लिए बेताब हैं। चांदी के चम्मच में खाने वाले आदमी को क्या पता, गरीबी क्या होती है। बहुत ऐसे गरीब हैं जिनके घर में चट्टी बिछाने के लिए नहीं है।

संबोधन में मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं का आत्मा हैं भाजपा, इस पार्टी में सबों को एक बराबर का सम्मान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन बिहार ही नहीं बल्कि देश के कोने-कोने में बना हुआ है।

काम करने वाली पार्टी को जनता जेहन में रखे हुए है

उन्होंने कहा कि काम करने वाली पार्टी को जनता जेहन में रखे हुए है। समारोह को भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता, मंडल महामंत्री शशिधर झा, सरपंच अभयनंदन चौधरी, शिव दर्शन, रौशन कुमार, कमलेश, प्रशांत आदि ने भी संबोधित किया।

ये भी पढ़ें

Bihar Rain: बिहार में आसमानी आफत ने मचाया कोहराम; 2 जिलों में बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत

Jharkhand Weather: झारखंड में आधे अप्रैल तक बदलता रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया अगले 15 दिनों का अनुमान