UPSC Result OUT: पापा इंस्पेक्टर और बेटी बन गई IPS, बिहार की रुचि सिंह ने कर दिया कमाल
बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर प्रखंड के कोरजना गांव की रुचि सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा में 171वीं ...और पढ़ें

बिहार की रुचि सिंह ने कर दिया कमाल

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, बेगूसराय। चेरिया बरियारपुर प्रखंड के कोरजना गांव निवासी उमा कांत सिंह की नातिनी (दोहित्री) रुचि सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता हासिल कर आईपीएस बनने का गौरव प्राप्त किया है। हाल ही में घोषित परिणाम में उन्हें 171वां रैंक मिला है।
रुचि सिंह का बचपन कोरजना गांव में बीता है। उनकी सफलता की खबर मिलते ही पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों और परिजनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
इंस्पेक्टर हैं रुच सिंह के पिता
रुचि, कोरजना गांव निवासी निशा सिंह और सदर मटिहानी के महदरपुर गांव निवासी रामशंकर सिंह की पुत्री हैं। उनके पिता पुलिस विभाग में बांका में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं।

अब बेटे को सैल्यूट करेंगे पापा
अब लोग मजाक में कह रहे हैं कि जिस बेटी को पिता ने प्रेरणा दी, उसी बेटी को अब पिता को सैल्यूट करना पड़ेगा। रुचि की प्रारंभिक शिक्षा बीआरडीएबी बेगूसराय में हुई।
उन्होंने दसवीं तक की पढ़ाई यहीं से पूरी की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली स्थित सेंट स्टीफेंस कालेज से आगे की पढ़ाई की। रुचि की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे इलाके का नाम रोशन हुआ है।
यह भी पढ़ें- स्वाध्याय से UPSC में शानदार सफलता, बिहार के अभिषेक चौहान को पहली कोशिश में 102वीं रैंक
यह भी पढ़ें- UPSC में फरीदाबाद का दबदबा: कनिष्क अग्रवाल ने पाई 72वीं और नीरज यादव ने 598वीं रैंक; शहर के दो लाल बने अफसर
