बेगूसराय में पक्के घर का सपना होगा साकार, 33354 परिवारों के खाते में आएगी PM आवास योजना की पहली किस्त
बेगूसराय में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पहले चरण में 33,354 लाभार्थियों को जल्द ही आवास मिलेंगे। इसके लिए स्वीकृत सूची में शामिल लोगों को पहली किस्त की राशि भेजने की तैयारी चल रही है।

पीएम आवास योजना। सांकेतिक तस्वीर
HighLights
33,354 लाभार्थियों को मिलेगा प्रधानमंत्री आवास का लाभ।
आवास निर्माण के लिए पहली किस्त जल्द जारी होगी।
बेगूसराय में नए लक्ष्य के तहत कार्य शुरू।
जागरण संवाददाता, बेगूसराय। आवास विहीन लाेगों को आवास मुहैया कराने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्धारित नए लक्ष्य के तहत आवास निर्माण का कार्य अब शुरु होने वाला है।
योजना के तहत आवास निर्माण के लिए कराए गए सर्वेक्षण की प्रतीक्षा सूची में से फिलहाल प्रथम फेज में 33 हजार 354 लाभुकों के आवास निर्माण कार्य शुरु करने की स्वीकृति मिल गई है।
इससे जल्द ही इन लाभुकों के अपना अवास का सपना पूरा होगा। स्वीकृत सूची में शामिल लाभुकों को जल्द ही आवास निर्माण के लिए प्रथम किस्त की राशि भेजी जानी है।
जिले का ग्रातीण विकास विभाग इसकी तैयारी में जुट गया है। प्रथम फेज में आवास निर्माण के लिए जिले की स्वीकृत सूची में सदर प्रखंड के सर्वाधिक 2911 लाभुक शामिल हैं, जबकि सबसे कम लाभुक वाले प्रखंडों में शाम्हो अकहा कुरहा के 579 लाभुक शामिल हैं।
अन्य प्रखंडों की बात करें तो प्रथम फेज में बछवाड़ा प्रखंड के 2537, बखरी प्रखंड के 2179, बलिया के 1236, बरोनी के 1626, भगवानपुर के 2579, वीरपुर के 1743, चेरिया बरियारपुर के 2493, छौड़ाही के 2771, डंडारी के 1569, गढ़पुरा के 2460, खोदावंदपुर के 950, मंसूरचक के 1515, मटिहानी के 1381, नावकोठी के 1910 तथा साहेबपुर कमाल प्रखंड के 1558 लाभुक शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2016 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण के लिए तय प्रतीक्षा सूची की समाप्ति के उपरांत वर्ष 2026 में फिर से नई प्रतीक्षा सूची का निर्माण किया गया है।
इसके लिए पूरे जिले में आवास विहीन लोगों का सर्वे कराया गया तथा सर्वेक्षण के उपरांत वर्ष 2026 की प्रतीक्षा सूची तैयार की गई।
जिले द्वारा तैयार प्रतीक्षा सूची में करीब दो लाख 75 हजार लाभुकों का नाम शामिल किया गया है। इसमें प्रथम फेज में 33 हजार 354 लाभुकों के आवास निर्माण की स्वीकृति सरकार के स्तर पर दी जा चुकी है।
यह भी पढ़ें- पटना के सरकारी स्कूलों में शुरू हुई AI की पढ़ाई, प्रोजेक्ट मेधा से बदलेगी शिक्षा की तस्वीर