विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Begusarai News: बेगूसराय यूथ कांग्रेस के नेताओं को मिल गया अल्टीमेटम, आदेश नहीं मानने पर पार्टी से होगी छुट्टी

Published: Wed, 14 May 2025 01:08 PM (GMT+05:30)

Begusarai News बेगूसराय यूथ कांग्रेस के जिला पर्यवेक्षक रामाश्रय चौहान ने कहा कि पार्टी के निर्देशों का पालन न करने ...और पढ़ें

बेगूसराय यूथ कांग्रेस के नेताओं की बैठक (जागरण)
बेगूसराय यूथ कांग्रेस के नेताओं की बैठक (जागरण)

HighLights

  1. अनुपालन न करने वालों पर कार्रवाई
  2. कांग्रेस योगदान को बताने की अपील
  3. कार्यकर्ताओं के कार्यों का मूल्यांकन

जागरण संवाददाता, बेगूसराय। Begusarai News: बेगूसराय यूथ कांग्रेस के जिला पर्यवेक्षक रामाश्रय चौहान ने कहा कि पार्टी निर्देश के आलोक में काम नहीं करने वाले पदाधिकारियों की पार्टी से छुट्टी होगी। वे मंगलवार को पार्टी के जिला कार्यालय में यूथ कांग्रेस के जिला कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि ऐसा देखा गया है कि पार्टी के विभिन्न पदों पर आसीन पार्टी पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं कर रहे हैं। पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देश के आलोक में क्षेत्र में कार्य को अंजाम देने में कोताही बरत रहे हैं। ऐसे लोग ज्यादा दिन तक पार्टी पदाधिकारी के पद पर नहीं बने रह सकेंगे।

पार्टी आलाकमान एक-एक नेता व कार्यकर्ताओं के कार्यों का मूल्यांकन कर रहा है। वहीं पार्टी के शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने पार्टी नेता व कार्यकर्ताओं से लोगों के बीच जाकर देश की आजादी एवं विकास में कांग्रेस के याेगदान को बताने की अपील की।

उन्होंने कहा कि लोगों के बीच जब चर्चा होगी और उन्हें कांग्रेस द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी होगी तो वे पार्टी से जुड़ेंगे। बैठक को यूथ कांग्रेस के प्रदेश डेलीगेट रत्नेश कुमार टुल्लू, अनुपम कुमार अन्नू, विनोद महतो, कुशमेश कुमार, राहुल कुमार, गौरव, राजेश कुमार आदि ने भी संबोधित किया।

ये भी पढ़ें

Bihar Politics: बुरी तरह लड़खड़ाकर गिरे भागलपुर के सांसद अजय मंडल, कमर में हुआ फ्रैक्चर; अस्पताल में भर्ती

Bihar Politics: जगदानंद का वर्क फ्रॉम होम फिर शुरू, राजद कार्यालय में हरे रंग की टोपी हुआ अनिवार्य